Weather Update: ठंड से कांपा उत्तर भारत, यूपी में अभी और गिरेगा तापमान

उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत में भारी ठंड का दौर जारी हो गया है। मैदानी इलाकों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर नमी और हल्की हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और...

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में शीतलहर शुरू हो गई है। शीतलहर की वजह से तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है। कई जिलों में ठंड को लेकर स्कूलों का समय बदल दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले चौबीस घंटे में और ठंड बढ़ सकती है। कई जिलों में घना कोहरा होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा।

उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत में भारी ठंड का दौर जारी हो गया है। मैदानी इलाकों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर नमी और हल्की हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भारी ठंड देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में और ठंड बढनें की संभावना जताई गई है। ठंड के चलते लगातार घना कोहरा बढ़ रहा है।

कई जगहों पर कोहरे के कारण वाहनों की गति धीमी पड़ गई है। कोहरे का आलम यह है कि दिन में भी लाइटें जलाकर करना सफर करना पड़ रहा है। ठंडी बर्फीली हवाओं के साथ पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शहरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में घना कोहरा छाया हुआ है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

Also Read-

कड़ाके की ठंड को देखते हुए इन शहरों के स्कूलों में हुई छुट्टी…

हिमालय से आने वाली शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण अगले कुछ दिनों तक अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है। बंगाल की दक्षिण खाड़ी के मध्य भागों और इससे सटे पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र संबंधित चक्रवाती परिसंचरण मध्य-क्षोभमंडल स्तर तक बना रहता है। इसके धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

प्रदेश में इन दिनों ठंड का कहर जारी है। घने कोहरे के साथ सुबह की शुरुआत हो रही है। घने कोहरे के कारण गाड़ियों की गति पर ब्रेक सा लग गया है। यूपी में आलम ये है कि कई स्थानों पर पारा 10 डिग्री से भी कम जा रहा है जिसने लोगों का कंपन बढ़ा दी है।बढ़ती ठंड और शीतलहर के चलते प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी विद्यालयों के समय में किया गया फेरबदल, सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्यालय संचालित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button