साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, जानिये भारत में कितने बजे और किन शहरों में दिखेगा

साल का दूसरा व आखिरी सूर्यग्रहण तुला राशि में लगने जा रहा है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य इस राशि के जातकों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. इस साल दिवाली के ठीक अगले दिन सूर्य ग्रहण लगेगा। सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022, मंगलवार को है। सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले से शुरू हो जाएगा। ग्रहण काल के दौरान शुभ व मांगलिक कार्यों की मनाही होती है।

भारत में सूर्य ग्रहण का समय-

भारत में साल का आखिरी व दूसरा सूर्य ग्रहण दिन में 2 बजकर 29 मिनट से आरंभ हो जाएगा और करीब 04 घंटे 03 मिनट तक चलेगा। शाम 06 बजकर 32 मिनट पर ग्रहण समाप्त होगा। यह सूर्यग्रहण भोममासी अमावस्या पर लग रहा है।

कहां देखें लाइव सूर्यग्रहण-

लोग रॉयल ऑब्जर्वेटरी ग्रीनविच द्वारा लाइव टेलीकास्ट पर ऑनलाइन सूर्य ग्रहण देख सकते हैं।

सूर्य ग्रहण का किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव-

सूर्य ग्रहण मेष, वृषभ व मिथुन राशि वालों के लिए कष्टकारी साबित हो सकता है। सिंह व कर्क राशि वालों के लिए लाभकारी रहने वाला है। कन्या व वृश्चिक राशि वालों को धन हानि हो सकती है। धनु राशि के लिए यह ग्रहण सामान्य रहने वाला है।

भारत के किन राज्यों में दिखेगा साल का आखिरी सूर्यग्रहण-

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण यूरोप, नॉर्थ ईस्ट अफ्रीका और वेस्ट एशिया में दिखेगा। भारत में सूर्य ग्रहण को नई दिल्ली, बेंगलुरू, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी, कोलकाता और मथुरा में देखा जा सकेगा।

सूर्यग्रहण के दिन इन राशियों को होगा लाभ और ये लोग रहें सतर्क, ज्योतिषाचार्य से जानें राशिफल

भारत में सूर्यग्रहण कहां नहीं आएगा नजर-

साल का आखिरी सूर्यग्रहण मेघालय के दाईं और असम राज्य के गुवाहाटी के आसपास के बाएं हिस्सों में ये सूर्य ग्रहण नजर नहीं आएगा।

सूर्यग्रहण के दौरान करें ये काम-

दान करने से मिलता है कई गुना फल-

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरान दान करने से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होती है। ऐसा भी माना जाता है कि ग्रहण के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद करने से कष्टों से छुटकारा मिलता है।

गाय को भोजन कराएं-

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण की समाप्ति के बाद गाय को भोजन कराना चाहिए। आप गाय को चारा भी खिला सकते हैं। ऐसा करने से कुंडली के दोषों से मुक्ति मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button