स्थानीय निकाय चुनाव : सुशील त्रिपाठी बनाए गए काशी क्षेत्र के प्रभारी

संतबक्श सिंह चुन्नू को मिली काशी क्षेत्र कार्यालय उद्घाटन प्रमुख की जिम्मेदारी

स्टार एक्सप्रेस

सुलतानपुर । भाजपा काशी क्षेत्र के महामंत्री सुशील कुमार त्रिपाठी को स्थानीय निकाय चुनाव काशी क्षेत्र का प्रभारी तथा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष संतबक्स सिंह चुन्नू को काशी क्षेत्र का जिला कार्यालय उद्घाटन प्रमुख बनाया गया है।

स्थानीय निकाय चुनाव को देखते हुए काशी क्षेत्र महामंत्री सुशील त्रिपाठी को काशी क्षेत्र के 16 जनपदों का स्थानीय निकाय चुनाव का प्रभारी बनाया जाना पार्टी का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वहीं क्षेत्रीय महामंत्री संतबक्श सिंह चुन्नू को काशी क्षेत्र के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर बन रहे पार्टी के जिला कार्यालयों के उद्घाटन कराने का है।

पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि संतबक्श सिंह चुन्नू व सुशील त्रिपाठी सुल्तानपुर जिले में कई वर्षो तक भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी के बाद मौजूदा समय में संतबक्श सिंह चुन्नू क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व श्री त्रिपाठी क्षेत्रीय महामंत्री के तौर पर पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :

सुलतानपुर: गनपत सहाय महाविद्यालय में वितरित हुआ टैबलेट

 

संतबक्श सिंह चुन्नू को काशी क्षेत्र का कार्यालय उद्घाटन व सुशील त्रिपाठी को स्थानीय निकाय चुनाव का प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आरए. वर्मा, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डा.एमपी. सिंह, जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी, गिरीश नारायण सिंह, डा. सीताशरण त्रिपाठी, जगजीत सिंह छंगू, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, प्रवीन कुमार अग्रवाल, पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, आशीष सिंह रानू, जिला मीडिया संयोजक अरूण द्विवेदी, गांधी सिंह, जेपी. सिंह, विनोद पाण्डे, दिनेश चौरसिया, मंगरू प्रजापति, नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल, सतीश कुमार सिंह, आमोद सिंह आदि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पार्टी नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।

सुलतानपुर: आज की बड़ी खबरें पढ़ें मात्र दो मिनट में…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button