आईबीपीएस क्लर्क के भारी पदों पर निकली भर्ती, जानकारी के लिये पढ़े पूरी खबर

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आईबीपीएस इस भर्ती के जरिए सरकारी बैंक में क्लर्क के 6035 पदों को भरेगा।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) इस भर्ती के जरिए सरकारी बैंक में क्लर्क के 6035 पदों को भरेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2022 है। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा सितंबर 2022 में आयोजित की जाएगी। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को मेन्स एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा। मेन्स एग्जाम का आयोजन अक्टूबर 2022 में होगा।

योग्यता

जिन उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की हो और उनकी उम्र सीमा न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 28 साल हो, वह क्लर्क के पदों आवेदन करने के योग्य होंगे। एससी व एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।

इन बैंकों में होगी भर्ती

बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक, पंजाब एंड सिंध
बैंक

यहां जानें किस राज्य में कितने पदों पर हैं भर्तियां – अंडमान और निकोबार – 04 आंध्र प्रदेश – 209 अरुणाचल प्रदेश – 14 असम- 157 बिहार- 281 चंडीगढ़- 12 छत्तीसगढ- 104 दादर नगर / दमन दीव- 01 दिल्ली एनसीटी – 295 गोवा- 71 गुजरात- 304 हरयाणा – 138 हिमाचल प्रदेश- 91 जम्मू और कश्मीर- 35 झारखंड- 69 कर्नाटक – 358 केरल- 70 लक्षदीप – 05 मध्य प्रदेश- 309 महाराष्ट्र- 775 मणिपुर- 04 मेघालय- 06 मिजोरम – 04 नगालैंड – 04 उड़ीसा- 126 पुदुचेरी- 02 पंजाब- 407 राजस्थान 129 सिक्किम – 11 तमिलनाडु – 288 तेलंगाना- 99 त्रिपुरा- 17 उत्तर प्रदेश- 1089 उत्तराखंड – 19 पश्चिम बंगाल -528, कुल पद : 6035

IBPS Clerk Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
स्टेप 2- ‘Click here to apply Online for ‘CRP Clerk-XII’ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अब होम पर दिखाई गए “CLICK HERE FOR NEW REGISTRATION” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4- अब, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान अपलोड करें।
स्टेप 5- आवेदन फीस का भुगतान करें।
स्टेप 6- फॉर्म को सबमिट करें।

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती की अहम तिथियां

ऑनलाइन पंजीकरण 01.07.2022 से 21.07.2022
आवेदन शुल्क / सूचना शुल्क का भुगतान (ऑनलाइन) 01.07.2022 से 21.07.2022
प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (अगस्त 2022) के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करें
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण का आयोजन अगस्त 2022
ऑनलाइन परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करना – प्रारंभिक अगस्त 2022
ऑनलाइन परीक्षा – प्रारंभिक सितंबर 2022
ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम – प्रारंभिक सितंबर/अक्टूबर 2022
ऑनलाइन परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करें – मुख्य सितंबर/अक्टूबर 2022
ऑनलाइन परीक्षा – मुख्य अक्टूबर 2022
प्रोविजनल अलॉटमेंट – अप्रैल 2023

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button