राहुल गांधी विदेशी दौरे से लौटे आज संसद की कार्यवाही में शामिल हो सकते है

स्टार एक्सप्रेस संवाददता

दिल्ली:  ब्रिटेन दौरे से लौटे राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा संपन्न कर अपने पहले विदेशी दौरे पर ब्रिटेन गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी वापस भारत आ गए हैं। आज उनके संसद गौरतलब है कि, बीते दिनों लंदन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में भारत के लोकतंत्र को लेकर दिए बयान पर बीजेपी, राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग कर रही है।

बीजेपी नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी ने विदेश की धरती से भारत के लोकतंत्र और यहां के लोगों का अपमान किया है। मंगलवार को केंद्रीय अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज एक ओर भारत वैश्विक स्तर पर महाशक्ति के रूप में उभर रहा है, जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। वहीं, दूसरी ओर राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सदन में आकर अपने बयानों के लिए माफी मांगनी चाहिए।

के बजट सत्र में शामिल होने की संभावना है। जहां उनके लंदन वाले बयान को लेकर बीते दो दिनों से घमासान मचा है। विदेश में भारत की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए भाजपा सांसद राहुल गांधी से सदन में माफी मांगने की मांग कर रहे हैं। हालांकि कांग्रेस का साफ कहना है कि राहुल गांधी को माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं है।

20 मार्च को कर्नाटक में करेंगे मेगा रैली

यूके से वापस लौटे राहुल गांधी संसद के बजट सत्र के साथ-साथ कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी सक्रिय हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार 20 मार्च को राहुल गांधी कर्नाटक में मेगा रैली करेंगे। कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस 20 मार्च को कर्नाटक में एक मेगा रैली की योजना बना रही है, जिसमें राहुल गांधी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पूरी तैयारी कर रही है।

राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद पहली बार राज्य का दौरा करेंगे। बेलागवी में मेगा रैली का आयोजन किया जा रहा है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बेलगावी में 10.7 किलोमीटर का रोड शो किया था। बेलागवी में 18 विधान सभा क्षेत्र हैं। राजनीतिक दलों का फोकस जिले से ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने पर है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button