सभी को टक्कर देगी Maxima की मस्त फीचर्स वाली Smartwatch, जानिये क्या है कीमत

अफोर्डेबल स्मार्ट वियरेबल मेकर Maxima ने भारत में अपनी नई बजट स्मार्टवॉच मैक्स प्रो एक्स1 (Maxima Max Pro X1) लॉन्च की है। कंपनी अपनी लेटेस्ट पेशकश के साथ boAt और Noise जैसी कंपनी को टक्कर देंगी।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. अफोर्डेबल स्मार्ट वियरेबल मेकर Maxima ने भारत में अपनी नई बजट स्मार्टवॉच मैक्स प्रो एक्स1 लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी अपनी लेटेस्ट पेशकश के साथ boAt और Noise जैसी इंडियन कंपनी को टक्कर देंगी। नए मैक्सिमा मैक्स प्रो एक्स1 में चौकोर आकार का डायल है, लेकिन यह अभी भी पुराने मेटल-बकल स्ट्रैप-ऑन मैकेनिज्म के साथ आता है। घड़ी में एक ‘एडवांस्ड रियलटेक चिपसेट’ (RTL8762CK) शामिल है और यह पानी रेसिस्टेंट के लिए 3ATM रेटिंग के साथ आता है। ये वॉच 10 दिनों तक की बैटरी लाइफ के साथ आती है।

Maxima Max Pro X1 की भारत में कीमत

मैक्सिमा मैक्स प्रो X1 ‘मेड इन इंडिया’ की कीमत 1,999 रुपये है और यह तीन रंग विकल्पों – ब्लैक, पिंक और ग्रीन में आता है। ग्राहक डिवाइस को आधिकारिक smart.maximawatches वेबसाइट या पार्टनर चैनलों के माध्यम से खरीद सकते हैं।

Maxima Max Pro X1 स्पेसिफिकेशन

मैक्सिमा मैक्स प्रो एक्स1 में 1.4 इंच का आईपीएस डिस्प्ले 240×280 पिक्सल रेजोल्यूशन और 500 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। पैकेज में एक सिलिकॉन स्ट्रैप (94×126 मिमी) और एक मैग्नेटिक चार्जर शामिल है। कंपनी का कहना है कि मैक्स प्रो एक्स1 एक फैशन स्टेटमेंट के लिए डिज़ाइन की गई है और ग्राहक मिडनाइट ब्लैक, पीच पिंक और आर्मी ग्रीन के बीच चयन कर सकते हैं।

स्मार्टवॉच ब्लड ऑक्सीजन लवेल (Spo2), नींद और हार्ट रेट की मॉनिटरिंग करेगी। मैक्सिमा का कहना है कि मैक्सिमा मैक्स प्रो एक्स1 एक बार चार्ज करने पर 10-दिन का बैटरी बैक अप देगा, जबकि भारी उपयोग छह दिनों तक रनटाइम की पेशकश करेगा। इसमें 30 दिनों का स्टैंडबाय टाइम देने की बात कही गई है। मैक्सिमा मैक्स प्रो एक्स1 में मूड को हल्का रखने के लिए दो इन-बिल्ट गेम और आपके डेली कसरत लक्ष्यों को ट्रैक करने के लिए कई स्पोर्ट्स मोड शामिल हैं। वॉच में 100 से अधिक क्लाउड-आधारित वॉच फेस हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button