सपा सरकार और संगठन के चेहरे बदलेंगे

मंत्रिमंडल के कुछ मंत्रियों का कद घटाया जा सकता है, कुछ को हटाया भी जा सकता है

लखनऊ। अखिलेष सरकार विधानसभा चुनावों के पहले सरकार और संगठन के चेहरों में बदलाव की तैयारी में है। जिसके तहत कुछ मंत्रियों का पोर्टफोलियों बदलकर उनका कद घटाया जा सकता है तो कुछ को हटाया भी जा सकता है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इसकी पूरी तैयारी कर ली गयी है। सरकार यह फेरबदल सिर्फ मंत्रिमंडल में ही नहीं करेगी, बल्कि इसका असर संगठन पर भी पड़ेगा और कुछ युवा चेहरों को नयी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार बीते दिनों सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने जब मऊ जिले का दौरा किया तो वहां मौजूद कार्यकर्ताओं के अनकहे सवाल उनको चुभ गए। दरअसल, दौरे के दौरान मुलायम मंच से उत्साहित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे और उसी समय उन्होंने सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं की तरफ एक सवाल उछाल दिया कि क्या आगामी चुनावों में सपा को जीत मिलेगी। इस सवाल के बाद सभा में खामोषी छा गयी। जिसके बाद मंच पर मौजूद पदाधिकारियों और मंत्रियों के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगीं। फिलहाल सपा मुखिया तुरंत इस खामोषी को तोड़ते हुए मुख्यमंत्री अखिलेष यादव की तरफ मुखातिब हुए और सरकार के कामकाज को लेकर उनकी खिंचाई भी की। कहा जा रहा है कि इस वाकये के बाद से सपा मुखिया व्यथित हैं और तभी से आगामी चुनावों को लेकर सपा नेतृत्व सरकार व संगठन को कसने की तैयारी में है। इसके तहत मंत्रियों व पार्टी पदाधिकारियों के कामों का आंकलन किया जा रहा है। पार्टी के विष्वस्त सूत्रों के अनुसार जल्द ही मंत्रिमंडल से कुछ मंत्रियों की छुट्टी भी की जा सकती है।

 

छवि बिगाड़ने वाले मंत्रियों और पदाधिकारियों पर कार्रवाई के संकेत

इसके पहले लोकसभा चुनावों में करारी हार के बाद हुयी समीक्षा बैठकों में दागियों से नुकसान की बात सामने आयी थी। जिसके बाद सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कई मंत्रियों को चेतावनी दी थी और  पवन पांडे से मंत्री पद छिन लिया गया था, जबकि विजय कुमार मिश्रा, मनोज कुमार पांडेय और ब्रहमाषंकर त्रिपाठी का कद कम कर दिया गया। इसके बाद ही समाजवादी पार्टी ने जिलों में नयी कार्यकारिणी का गठन किया, जिसमें युवाओं को खास तरजीह दी गयी और अब एक बार फिर सरकार ने छवि बिगाड़ने के लिए कुसूरवार माने गए मंत्रियों और पदाधिकारियों पर कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button