नहीं रहे उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, बागेश्वर जिला अस्पताल में थे भर्ती

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन हो गया है, तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बागेश्वर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई 

स्टार एक्सप्रेस/संवाददाता

उत्तराखंड। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन हो गया है, तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बागेश्वर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है।

जहां पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास (Chandan Ram Das) का बुधवार को निधन हो गया है। जहां पर तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया है। मंत्री के निधन पर सरकरा ने प्रदेश में 3 दिन का शोक जारी किया है।

सीएम धामी ने शोक किया व्यक्त

यहां पर मंत्री के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने शोक व्यक्त किया है। जिसमें शोक जताते हुए लिखा कि, “मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी श्री चंदन राम दास जी के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।

1980 से शुरू हुआ था राजनीतिक करियर

चंदन राम दास का राजनीतिक करियर 1980 में शुरू हुआ था। वह 1997 में नगर पालिका बागेश्वर के निर्दलीय अध्यक्ष बने।  इससे पहले वह हल्द्वानी के एमबी डिग्री कॉलेज में छात्र संघ का चुनाव भी जीत चुके थे। साल 2006 में उन्हें पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने बीजेपी में शामिल कराया, जिसके बाद वह लगातार चार बार बागेश्वर सीट से विधायक चुने गए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button