इंसानों में बर्ड फ्लू का पहला केस मिलने से हड़कंप, जाने पुरी खबर

स्टार एक्सप्रेस/संवाददाता

नई दिल्ली:  एक बड़ी खबर के अनुसार, अब पहली बार बर्ड फ्लू (Bird Flu) का मामला किसी इंसान में भी पाया गया है। दरअसल अब चिली के स्वास्थ्य मंत्रालय की और से जानकारी मिली कि चिली में इंसानों में बर्ड फ्लू का पहला मामला देखने को मिला है।यहां एक 53 साल के एक व्यक्ति में इस संक्रमण का पता चला। उसमें इन्फ्लूएंजा के गंभीर लक्षण जरूर मिले लेकिन उसकी स्थिति अब स्थिर है।

स्थानीय सरकार संक्रमण के स्रोत के साथ-साथ मरीज के संपर्क में आए अन्य लोगों की भी अब जांच की आ रही है। बता दें कि, इस साल की शुरुआत में, इक्वाडोर में 9 साल की एक बच्ची में बर्ड फ्लू के पहले ह्यूमन टू ह्यूमन ट्रांसमिशन के पहले मामले की पुष्टि हुई थी।दरअसल चिली में जंगली जानवरों में बीते साल के अंत से H5N1 बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं।दक्षिण पूर्व कंबोडिया के प्री वेंग प्रांत की 11 वर्षीय लड़की के पिता को भी एच5एन1 मानव एवियन इन्फ्लूएंजा से संक्रमित पाया गया है।

जिसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एच5एन1 मानव एवियन इन्फ्लूएंजा बर्ड फ़्लू के बारे में चिंता जाहिर की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि लड़की के पिता की रिपोर्ट आने के बाद एच5एन1 मानव एवियन इन्फ्लूएंजा के मानव-से-मानव संचरण की आशंका बढ़ गई है। गौरतलब है कि एच5एन1 मानव एवियन इन्फ्लूएंजा से पीड़ित लड़की की मौत हो गई थी।

WHO ने जाहिर की चिंता
डब्ल्यूएचओ ने इस पर चिंता जाहिर की है। संगठन ने कहा कि वह कंबोडियाई अधिकारियों के साथ इस स्थिति को लेकर निकट संपर्क में  है। संगठन ने कहा कि मनुष्यों को शायद ही कभी बर्ड फ्लू होता है। हालांकि अगर ऐसा होता है तो इसका कारण आमतौर पर संक्रमित पक्षियों के सीधे संपर्क में आना है। अब कंबोडिया में जांचकर्ता यह जानने की कोशिश में लगे हैं कि क्या लड़की और पिता संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आए थे। जांच के बाद जल्दी ही यह पता चल जाएगा कि क्या यह मानव-से-मानव संचरण है। डब्ल्यूएचओ महामारी और रोकथाम निदेशक सिल्वी ब्रायंड ने इस स्थिति के बारे में कहा कि अभी तक यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह मानव-से-मानव संचरण या समान पर्यावरणीय परिस्थितियों के संपर्क में है।

मृतक लड़की के पिता भी रिपोर्ट आई पॉजिटिव
कंबोडिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, दक्षिण पूर्व कंबोडिया के प्री वेंग प्रांत की 11 वर्षीय लड़की में 16 फरवरी को बुखार, खांसी और गले में खराश के लक्षण मिले थे। जिसके बाद बुधवार को H5N1 बर्ड फ्लू वायरस के कारण उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद अधिकारियों ने उसके संपर्क में आए 12 लोगों के नमूने लिए थे। इन नमूनों की जांच में लड़की के 49 वर्षीय पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

इंसानों के लिए भी खतरनाक है यह बीमारी  बर्ड फ्लू एक ऐसी बीमारी है, जो सिर्फ पक्षियों को ही नहीं, बल्कि जानवरों और इंसानों के लिए भी उतना ही खतरनाक है। इस बीमारी से संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने वाले जानवर और इंसान आसानी से इससे संक्रमित हो जाते हैं। इससे मौत भी हो सकती है।

बर्ड फ्लू के लक्षण

  • खांसी (आमतौर पर सूखी खांसी)
  • गले में खराश, बंद नाक या नाक बहना
  • थकान, सिरदर्द
  • ठंड लगना, तेज बुखार
  • जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, गले में दर्द
  • नाक से खून बहना
  • सीने में दर्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button