प्रिया प्रकाश ने गाया ‘केसरिया’ गाना इंटरनेट पर मची सनसनी, देखें वायरल वीडियो

सोशल मीडिया सेंसेशन प्रिया प्रकाश वारियर ने ब्रह्मास्त्र का गाना 'केसरिया' गाकर एक बार फिर फैंस के दिलों को जीत लिया है। देखें वीडियो।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. प्रिया प्रकाश वारियर तो आपको याद ही होगीं। अरे वही, जिन्होंने अपने आंख मटकाने की कलाकारी से पूरे देश का दिल जीत लिया था और रातोंरात सनसनी बन गई थीं। वह एक काबिल कलाकार हैं, ये बात तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि वह एक टैलेंटेड सिंगर भी हैं। जी हां, एक्ट्रेस गाना भी अच्छा गा लेती हैं और इन दिनों उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, क्योंकि उन्होंने ‘केसरिया’ गाना गाकर इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है।

हाल ही में, प्रिया प्रकाश ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ब्लू और येलो ड्रेस में कमाल की लग रही हैं। वीडियो में उन्हें ‘ब्रह्मास्त्र’ का गाना ‘केसरिया’ को गाते हुए देखा जा सकता है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के गाने को जिस तरह प्रिया ने गाया है, वह लाखों फैंस के दिलों पर छा गई हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में ‘इश्क है पिया’ लिखा है और ‘ब्रह्मास्त्र’ की सभी टीम को टैग किया है। प्रिया प्रकाश के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। लोग उनकी आवाज की सराहना कर रहे हैं।

 

प्रिया प्रकाश को क्यों बुलाया जाता है विंक गर्ल?

यह साल 2018 था, जब प्रिया प्रकाश वारियर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया था। उन्होंने जिस तरह अपनी आंखें मटकाई थीं, उसने सभी के दिलों पर जादू कर दिया था। वह उस साल सेंसेशन बन गई थीं। तब से उन्हें ‘विंक गर्ल’ के नाम से बुलाया जाता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button