यूपी पुलिस में एसआई/एएसआई के बंपर पदों पर शुरू होगी नई भर्ती, अधिक जानकारी के लिये पढ़े पूरी खबर

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB), लखनऊ की ओर से एसआई व एएसआई के 243 पदों पर नई भर्ती शुरू होने जा रही है। इसके लिए पुलिस भर्ती बोर्ड ने संबंधित एजेंसियों ने टेंडर मांगे हैं। यूपीपीबीपीबी की ओर से uppbpb.gov.in पर जारी नोटिस के अनुसाार, इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ओपन टेंडर के कार्यदायी संस्थाओं को भर्ती बोर्ड में उपस्थित होकर अपनी निविदाएं (टेंडर) जमा कराने के लिए 25 अप्रैल 2022 तक का समय दिया गया था जिसे अब बढ़ा कर 6 मई 2022 कर दिया गया है।

यूपी पुलिस की इस नई भर्ती में पुलिस उपनिरीक्षक(SI) (गोपानीय) के 66 पदों, पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (ASI) (लिपिक) के 143 पदों एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के 34 पदों को सीधी भर्ती 2021-22 द्वारा भरे जाने के लिए ओपन टेंडर के माध्यम से कार्यदायी संस्थाओं को 6 मई 2022 तक सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक आमंत्रित किए गए हैं।

इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट http://uppbpb.gov.in पर प्रदर्शित किए गए आररएफक्यू में निहित शर्तों के अनुसार, अपनी- अपनी निविदाएं निर्धारित समय तक जमा करा सकते हैं।

यूपी पुलिस ने इस साल 26 हजार से ज्यादा कांस्टेबल भर्ती शुरू करने के लिए टेंडर मांगे थे। उम्मीद है कि राज्य में जल्द ही कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button