राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला, ‘AAP’, MP-उत्तराखंड में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति,

आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में नए पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्ति की है

स्टार एक्सप्रेस/संवाददाता

 दिल्ली: AAP MP-उत्तराखंड में नए पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। मध्य प्रदेश में आप ने चार सह प्रभारियों की नियुक्ति की है तो वहीं उत्तराखण्ड में एक प्रभारी और एक सह प्रभारी बनाया गया है। बता दें कि चुनाव आयोग ने 10 अप्रैल को ही पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया है। आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद से पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित देशभर के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला है।  आम आदमी पार्टी का गठन 2012 में हुआ था। पार्टी के गठन के पूरे 11 साल बाद आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल पाया है।

कई राज्यों में विधानसभा चुनाव 2023 में होने हैं

ऐसे में जब आप को अब राष्ट्रीय पार्टी घोषित कर दिया गया है तो पार्टी देश के अलग-अलग राज्य़ों में अपना संगठन खड़ा करने में लग गई है। 2023 में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। मध्य प्रदेश में भी इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। इसी को देखते हुए पार्टी अभी से ही चुनावी तैयारियों में लग गई है। हालांकि मध्य प्रदेश में पार्टी लंबे समय से सक्रिय है, लेकिन 2018 विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रदेश में कोई कमाल नहीं कर पाई। ऐसे में इस बार आप मैदान में पूरी तैयारी के साथ उतरने की फिराक में है।

प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर प्रत्याक्षी उतारेगी आप

मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में आप ने अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए घोषणा की थी कि पार्टी मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी राज्य की सभी 230 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button