मंत्री एके शर्मा ने डेंगू प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

स्थानीय नागरिकों से संवाद कर वास्तविक परिस्थितियों की ली जानकारी

“संचारी रोग की रोकथाम एवं मच्छर जनित बीमारियों से नागरिकों के जीवन को बचाने के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव एवं फागिंग कराई जाए” – एके शर्मा, नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री

स्टार एक्सप्रेस/ संवाददाता

लखनऊ. प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शनिवार को सायं 7 बजे राजधानी लखनऊ के डेंगू प्रभावित क्षेत्रों स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर वास्तविक परिस्थितियों की जानकारी ली।

मंत्री ने बटरल चौराहा के पास प्रियंका अपार्टमेंट, गोमती नगर में विजयंत खंड और इंदिरा नगर में सेक्टर 11 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर डेंगू, चिकनगुनिया एवं मच्छर जनित बीमारियों तथा संचारी रोग फैलने व पनपने की संभावनाओं और इनके उत्पन्न होने की वास्तविक परिस्थितियों के बारे में जानकारी ली और बीमार व्यक्तियों का हालचाल जाना।

मंत्री ने स्थानीय निवासियों को साफ सफाई में सहयोग करने तथा घरों के अंदर गमलों व पानी की टंकी की सफाई रखने को कहा। नगर विकास मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से डेंगू मच्छर पनपने के कारणों पर ध्यान देने तथा लोगों को सतर्क एवं जागरूक रहने के लिए कहा।

स्थानीय पार्षद बी.वी. सिंह ने बताया कि गत वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष डेंगू और चिकनगुनिया के केस कम आ रहे हैं और मंत्री जी के प्रयासों से नगर विकास विभाग लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।

नगर विकास मंत्री ने बताया कि सभी नगरीय क्षेत्रों में मुख्य मार्गों से लेकर गली-कूचो, नाले-नालियों की नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही संचारी रोग एवं मच्छर जनित बीमारियों, डेंगू, चिकनगुनिया से प्रभावित क्षेत्रों पर नागरिकों के जीवन को बचाने के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव एवं फागिंग कराने की भी विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने नगरीय व्यवस्था का लाभ लोगों को तत्काल मिले एवं उनका जीवन स्तर बेहतर बने, इसके लिए अधिकारियों को सतर्क रहने तथा कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करने को भी कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को नागरिकों की शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेने एवं इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई, हीला-हवाली, एवं टालने वाली मानसिकता बर्दाश्त नहीं करने को कहा।

ये भी पढ़े

शिव पार्वती विवाह की रोचक कथा का रसपान भक्तों ने किया

नगरीय क्षेत्रों में संचारी रोग के नियंत्रण, मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम, जल निकासी, सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने तथा अन्य समस्याओं के समाधान के लिए 01 नवंबर से 15 नवंबर, 2022 तक ‘नगर सेवा पखवाड़ा’ अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों, 199 नगरपालिकाओं तथा 550 नगर पंचायतों में कुल 763 नगरीय निकायों में नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए अधिकारियों की देखरेख में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की मीटिंग के लिए पहले 22 अधिकारियों को नोडल बनाया गया था अब इसमें कुल पूरे प्रदेश में 75 अधिकारियों को नोडल बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button