जस्टिन बीबर  आखिर क्यों हैं परेशान, वजह जान आप भी रह जायेंगे हैरान, जानिए क्या है पूरा मामला 

स्टार एक्सप्रेसः-

संवाददाता-

जस्टिन बीबर  आखिर क्यों हैं परेशान, वजह जान आप भी रह जायेंगे हैरान, जानिए क्या है पूरा मामला 

अंतर्राष्ट्रीय पॉप सिंगर जस्टिन बीबर अपने गानों से करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। हाल ही में उन्होंने कोचेला में अपनी परफॉर्मेंस से प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। इस कार्यक्रम के बाद अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस परेशान नजर आ रहे हैं।

इस फोटोज में कई सेल्फी भी हैं, जिन्हें ध्यान से देखने पर पता चलता है कि उनकी आंखों में आंसू हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज पर फैंस तरह तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं,  उनकी पत्नी हैली ने भी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है।

फैंस उनकी तस्वीरें देखकर चिंतित हैं और कमेंट बॉक्स में उनसे सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मत रोइए, नहीं तो मैं भी रो दूंगा।” एक अन्य यूजर ने चिंता जाहिर करते हुए लिखा, “जस्टिन आप ठीक तो हैं ना?”

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले कुछ वर्षों में जस्टिन और हैली का रिश्ता काफी उतार-चढ़ाव से गुजरा है। 12 साल की उम्र में हैली की मुलाकात जस्टिन से हुई थी। साल 2015 में दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। इसके बाद 2016 में वे थोड़े समय के लिए अलग हुए, लेकिन जल्द ही दोनों के बीच मामला सुलझ गया था। इसके कुछ साल के बाद दोनों ने शादी कर ली थी

जस्टिन अक्टूबर 2022 में भारत में प्रदर्शन करने वाले थे, लेकिन स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें अपना संगीत कार्यक्रम रद्द करना पड़ा था। भारत में यह उनका दूसरा कार्यक्रम था। इससे पहले वे 2017 में मुंबई में परफॉर्म कर चुके थे। बीबर के स्वास्थ्य की बात करें तो इस साल की शुरुआत में उन्हें रैमसे हंट सिंड्रोम का पता चला था। इसके बाद उन्होंने स्टेज परफॉर्मेंस से दूरी बना ली थी

Related Articles

Back to top button