जाने प्रियंका चोपड़ा का खुलासा, ‘इंंडस्ट्री की राजनीति से थक गई थी, बॉलीवुड छोड़ना चाहती थी, सुनकर सपोर्ट में आई कंगना 

स्टार एक्सप्रेस /संवाददाता

नई दिल्ली: कभी बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ बनकर करोड़ों दिलों पर राज करने वाली प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड में बड़ा नाम कमा चुकी हैं। देसी गर्ल से ग्लोबल स्टार बनीं प्रियंका की ये जर्नी शानदार रही। लेकिन प्रियंका ने बॉलीवुड इंडस्ट्री से ब्रेक लेकर हॉलीवुड का रुख करने का फैसला किया था। इसके पीछे की असली वजह अब सामने आई है। लेटेस्ट इंटरव्यू में प्रियंका ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े बड़े सच का पर्दाफाश किया है। उन्होंने इस इंडस्ट्री के लोगों पर निशाना साधा है।प्रियंका चोपड़ा ने सालों बाद बॉलीवुड से ब्रेक लेने की वजह का खुलासा किया है। प्रियंका के मुताबिक, वे इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स से परेशान हो गई थीं। इसलिए वे ब्रेक चाहती थीं। कंगना रनौत ने प्रियंका का सपोर्ट किया है। इसी के साथ कंगना ने करण जौहर और बॉलीवुड माफियाओं को निशाने पर लिया है।

प्रियंका ने किया खुलासा

डेक्स शेफर्ड के साथ पॉडकास्ट शो ‘आर्मचेयर एक्सपर्ट’ में प्रियंका से पूछा गया, किस वजह से उन्होंने अमेरिका में काम तलाशना शुरू किया। जिसके जवाब में प्रियंका ने बताया कि जब वे फिल्म ‘सात खून माफ’ की शूटिंग कर रही थीं, तब देसी हिट्स की अंजुला आचार्य ने उन्हें एक म्यूजिक वीडियो और यूएस में करियर बनाने के लिए अप्रोच किया था। प्रियंका उस वक्त बॉलीवुड से बाहर से जाने का रास्ता ढूंढ़ रही थीं। एक्ट्रेस के मुताबिक, वे इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स से परेशान हो गई थीं। इसलिए वे ब्रेक चाहती थीं। प्रियंका को इस म्यूजिक वीडियो ने बॉलीवुड से बाहर कदम रखने का बड़ा मौका दिया था।

प्रियंका ने कहा- मुझे इंडस्ट्री (बॉलीवुड) में एक कोने में धकेला जा रहा था। लोग मुझे कास्ट नहीं कर रहे थे। मुझे लोगों से शिकायतें थीं। मैं ऐसे गेम खेलने में ज्यादा ठीक नहीं हूं। इसलिए मैं इस राजनीति से थक गई थी। मैंने कहा मुझे ब्रेक चाहिए। एक्ट्रेस बोलीं- ”इस म्यूजिक वीडियो ने मुझे मेरी सीमाओं से पार जाने का मौका दिया था। उन फिल्मों को करने की बहुत इच्छा नहीं हुई जो मुझे नहीं मिलीं, जिनके लिए मुझे ‘किसी एक क्लब की या किसी ग्रुप को मक्खन लगाना पड़े’। मुझे लगा कि बॉलीवुड में बहुत लंबा काम कर चुकी हूं और अब मुझे ये (हॉलीवुड में काम) करने की जरूरत है।”

इस म्यूजिक वीडियो के बाद प्रियंका को इंटरनेशनल सीरीज Quantico में बतौर लीड एक्ट्रेस काम मिला। ये सीरीज सुपरहिट हुई। इसके बाद से प्रियंका को हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स मिलने लगे। धीरे धीरे प्रियंका हॉलीवुड में ज्यादा दिखने लगीं और बॉलीवुड में कम। हॉलीवुड का रुख करने के बाद प्रियंका चोपड़ा की कमबैक हिंदी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ थी। बहुत जल्द वे ‘जी ले जरा’ फिल्म में काम करेंगी। प्रियंका के कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स भी पाइपलाइन में हैं। अप्रैल में उनका सिटाडेल रिलीज होगा।

कंगना ने प्रियंका को सपोर्ट किया

प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड पर किए गए बड़े खुलासे के बाद कंगना रनौत उनके सपोर्ट में आ गई हैं। कंगना ने एक बार फिर बॉलीवुड माफियाओं और करण जौहर पर निशाना साधा है। मालूम हो, कंगना और प्रियंका ने 2008 में आई फिल्म फैशन में साथ काम किया था। कंगना ने सिलसिलेवार कई ट्वीट किए। एक ट्वीट में वे लिखती हैं- प्रियंका का बॉलीवुड के बारे में ये कहना है। लोगों ने उनके खिलाफ गैंगअप किया, एक समय उनके साथ गेम खेले, कोने में धकेला, जिसकी वजह से उन्हें भारत में काम करना छोड़ना पड़ा। हर कोई जानता है यहां किस गैंग की बात हो रही है। मीडिया ने उन दिनों कई बार करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा के लड़ाई झगड़ों की खबरें छापी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button