IPL 2021 DC vs KKR : स्कूप शॉट के चक्कर में खुद को चोटिल कर बैठे स्टीव स्मिथ, MEMEs हो रहे हैं वायरल
स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की ओर से स्टीव स्मिथ को खेलने का मौका मिला। पृथ्वी शॉ चोटिल होने के चक्कर में यह मैच नहीं खेल पाए और उनकी जगह स्मिथ को प्लेइंग XI में जगह मिली।
स्मिथ ने शिखर धवन के साथ मिलकर पारी का आगाज किया और दोनों ने पहले विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी निभाई। स्मिथ 39 रन बनाकर लॉकी फर्गसुन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। स्मिथ ने आउट होने से ठीक पहले ऐसा कुछ किया, जिसको लेकर उन पर सोशल मीडिया पर काफी MEMEs बन रहे हैं।
Steve Smith looking up at Joe Root in the ICC Test Batting rankings pic.twitter.com/SYWfonrD0J
— England's Barmy Army (@TheBarmyArmy) September 28, 2021
Steve Smith is so good he just plays the ball lying down now pic.twitter.com/VEeOUv4sCt
— Tom Carpenter (@Carpo34) September 28, 2021
दिल्ली कैपिटल्स की पारी का 13वां ओवर था और केकेआर की ओर से तेज गेंदबाज फर्गसुन गेंदबाजी करने आए। पहली ही गेंद पर स्मिथ स्कूप शॉट खेलने के चक्कर में खुद को चोट लगा बैठे। स्मिथ ने 34 गेंद पर 39 रनों की पारी खेली और इस दौरान चार चौके लगाए। स्मिथ स्कूप शॉट लगाने के चक्कर में गेंद अपनी ही जांघ पर मार बैठे और इसके बाद मैदान पर ही लेट गए। मैदान पर उनके लेटने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
Steve Smith During #KKRvDC pic.twitter.com/WhxB3b1BuK
— Varad Ralegaonkar (@varadr_tistic) September 28, 2021
DC fans watching Steve Smith bat be like :- pic.twitter.com/Q4CJK8aR7j
— Rahul Sharma (@CricFnatic) September 28, 2021
दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 127 रन ही बनाए। कप्तान ऋषभ पंत ने 36 गेंद पर 39 रन बनाए इन दोनों के अलावा शिखर धवन ने 24 रनों की पारी खेली। केकेआर की ओर से फर्गसुन, सुनील नरेन और वेंकटेश अय्यर ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में केकेआर ने सात विकेट गंवाकर 18.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर तीन विकेट से जीत दर्ज की