Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के साथ शामिल हो सकती हैं प्रियंका गांधी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एमपी के बुरहानपुर में 20 नवंबर को दाखिल होगी। प्रियंका गांधी अब एमपी में राहुल की यात्रा में शामिल हो सकती हैं।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करने ही वाली है। यात्रा 20 नवंबर को बुरहानपुर से एमपी में दाखिल होगी। तैयारी जोर शोर से है। खास बात ये है कि एमपी में प्रियंका गांधी भी राहुल के साथ शामिल हो सकती हैं।

 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एमपी के बुरहानपुर में 20 नवंबर को दाखिल होगी। प्रियंका गांधी अब एमपी में राहुल की यात्रा में शामिल हो सकती हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इस बात के संकेत दिए हैं। कमलनाथ ने कहा, प्रियंका गांधी को यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया गया है। उम्मीद है कि उज्जैन में होने वाली जनसभा और महाकाल दर्शन के दौरान प्रियंका गांधी राहुल गांधी के साथ होंगी।

मीडिया से शिकायत

पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा भारत जोड़ो यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। जिस तरह का उत्सव चुनाव में होता है उससे ज्यादा उत्साह इस यात्रा को लेकर है। कमलनाथ ने इस बात पर गौर किया कि राहुल की यात्रा को मीडिया में कवरेज नहीं दिया जा रहा है. जो उत्साह लोगों में है वह मीडिया दिखा नहीं रहा है। कमलनाथ ने कहा किसी को कहने की जरूरत नहीं है। आदेश देने की जरूरत नहीं है। लोग आगे आकर यात्रा में शामिल होने की बात कर रहे हैं। देश में संविधान सुरक्षित रहे संस्कृति सुरक्षित रहे इसके लिए यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा में बीजेपी के नेता भी शामिल हो सकते हैं।

पुलिस अधीक्षकों को चिट्ठी

कमलनाथ ने पुलिस अधीक्षकों को लिखी गई चिट्ठी पर कहा 11 महीने बाकी हैं। 11 महीनों के बाद खुलासा हो जाएगा। पुलिस अधीक्षकों को चिट्ठी लिखी है ताकि वह कानून का पालन करें। बीजेपी सरकार को भी अपने अधिकारियों को लिखना और बताना चाहिए कि वह कानून का पालन करें वह ऐसा नहीं करते हैं।

प्रदेश में खाद संकट

सीएम शिवराज के खाद का स्टॉक होने के दावों पर कमलनाथ ने कहा प्रदेश के मुखिया को भ्रष्टाचार नजर नहीं आता खाद की कमी नजर नहीं आती किसान परेशान हैं। 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पर शहडोल में होने वाले सरकार के बड़े कार्यक्रम और उसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शामिल होने पर कमलनाथ ने कहा बीजेपी सरकार अपना काम करे. मैं छिंदवाड़ा में 15 नवंबर को आदिवासी कार्यक्रम में शामिल रहूंगा।

ये भी पढ़े

यूपी में बढ़ रही दलितों पर अत्याचार की घटनाएं- मायावती

बीजेपी के पेट में दर्द क्यों

बुरहानपुर में निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा को जिम्मेदारी देने पर कमलनाथ ने कहा यह पार्टी का आंतरिक मामला है। जहां से राहुल गांधी की यात्रा गुजर रही है वहां स्थानीय विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस के अंदरूनी मामलों से बीजेपी को पेट में दर्द क्यों होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button