त्यौहार पर ग्राम पंचायत ने नहीं कराई सफाई

यूथ क्लब के युवाओं ने संभाली सफाई की जिम्मेदारी

जसवंतनगर,इटावा। दीपावली के त्योहार पर ग्राम पंचायत स्तर से गलियों और नालियों की सफाई नहीं कराए जाने पर माय भारत के यूथ क्लब के युवाओं ने स्वयं जिम्मेदारी उठाते हुए सफाई अभियान चलाया। माय भारत की उपनिदेशक सोनिका चंद्रा के निर्देशन में युवा यूथ क्लब नगला तौर के अध्यक्ष ऋषभ पाठक के नेतृत्व में क्लब के सदस्यों ने गांव में सफाई की।

अभियान के दौरान युवाओं ने फावड़ा, झाड़ू और पानी की मदद से गलियों एवं नालियों की सफाई की। इस अभियान में शिवेक, आशीष, गुलशन, विनायक, पीयूष सहित अन्य सदस्यों ने श्रमदान किया। युवाओं ने कहा कि दीपावली जैसे पर्व पर स्वच्छता का विशेष महत्व है। गांव को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी है। यूथ क्लब के सदस्यों की इस पहल से ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश मिला।

Related Articles

Back to top button