बाइक-स्कूटी की भिड़ंत, दो युवक घायल

रेलवे स्टेशन मार्ग पर नदी पुल के पास रविवार रात हुआ हादसा

जसवंतनगर,इटावा। कोतवाली नगर क्षेत्र के स्टेशन मार्ग पर नदी पुल के पास रविवार रात बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 11 बजे स्टेशन मार्ग स्थित नदी पुल के पास तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया और उनके परिजनों को घटना की सूचना दी।

घायलों की पहचान बृजेंद्र कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी कांशीराम कॉलोनी, मोहल्ला लुधपुरा और 25 वर्षीय क्षितिज पुत्र अजय कुमार निवासी मोहल्ला रेलमंडी के रूप में हुई है। दोनों का सीएचसी में उपचार चल रहा है।

Related Articles

Back to top button