अहिंसा वेलफेयर ने बच्चों के बांटी दीवाली की खुशियां

200 से अधिक बच्चों को वितरित की मिठाई, दीपक-मोमबत्ती बेचकर परिवार चलाने वाले बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान

जसवंतनगर,इटावा। भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण कल्याणक महोत्सव एवं दीपावली के पावन अवसर पर अहिंसा वेलफेयर ने सामाजिक सरोकार की अनूठी पहल करते हुए जरूरतमंद बच्चों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। संस्था की ओर से नगर में फुटपाथों, ठेलों और छोटी दुकानों पर दीपक व मोमबत्ती बेचकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले 200 से अधिक बच्चों एवं जरूरतमंदों को मिठाई वितरित की गई।

संस्था के सदस्यों ने उन बच्चों के बीच पहुंचकर मिठाई बांटी, जो आर्थिक तंगी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते दीपावली के दिन भी काम करने को मजबूर थे। मिठाई पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। संस्था की इस पहल से बच्चों को त्योहार की खुशियों में शामिल होने का अवसर मिला।अहिंसा वेलफेयर के अध्यक्ष अतुल जैन के नेतृत्व में रोहित जैन, अंकित जैन, अंकुर जैन, नीरज जैन, एकांश जैन सहित अन्य सदस्यों ने सदर बाजार, पालिका बाजार, कैला मैया रोड, रेलमंडी समेत नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर मिठाई वितरित की।

संस्था की इस पहल की नगरवासियों ने सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों के साथ त्योहार मनाना समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। इस मुहिम के माध्यम से संस्था ने भगवान महावीर के अहिंसा, करुणा और मानव सेवा के संदेश को भी सार्थक रूप से प्रस्तुत किया।

Related Articles

Back to top button