परिषदीय अनुदेशक संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

वीर बहादुर व अमरेंद्र सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

सुल्तानपुर। परिषदीय अनुदेशक संघ, सुल्तानपुर को और अधिक मजबूत, सक्रिय और गतिशील बनाने के उद्देश्य से जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में संगठन का विस्तार किया गया है।

रविवार को शहर के तिकोनिया पार्क में आयोजित एक बैठक के दौरान नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई। बैठक में जिला महामंत्री राघवेंद्र तिवारी सहित अन्य जिला पदाधिकारियों एवं अनुदेशक साथियों की गरिमामय उपस्थिति रही। सर्वसम्मति से ऊर्जावान साथियों को महत्वपूर्ण पदों पर मनोनीत किया गया।

संघ द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार वीर बहादुर सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष मोतीगरपुर के साथ-साथ जिला संगठन मंत्री सुल्तानपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं अमरेंद्र सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष कूरेभार एवं जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुल्तानपुर के गरिमामयी पद पर मनोनीत किया गया है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि आपके नेतृत्व, समर्पण और कार्यकुशलता से परिषदीय अनुदेशक संघ नई ऊंचाइयों को छुएगा। नए पदाधिकारी अनुदेशक साथियों के हितों की रक्षा व संगठन की मजबूती के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद जिले के अनुदेशक साथियों और पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

बैठक में रितेश त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, हरकेश कुमार, प्रेम चौरसिया, पुनीत सिंह, आदित्य दुबे, निर्भय सिंह, अवधेश कुमार, गौरव सिंह, महेंद्र यादव, दिलीप कुमार, देवेंद्र कुमार, नीतू सिंह, रिक्कू सरोज, गीता मौर्य, सुरेंद्र प्रताप सरोज, अजीत प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में अनुदेशक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button