‘लव जिहाद’ के आरोपों पर आमिर का करारा जवाब, हो गई विरोधियों की बोलती बंद

Aamir Khan Marries Gauri Spratt: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री मशहूर हीरो आमिर खान ने 5 जुलाई को मुंबई में एक छोटे से समारोह में गौरी स्प्राट से शादी की। 61 साल की उम्र में गौरी से शादी करने के बाद से ही आमिर को लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। बजरंग दल समेत हिंदू संगठनों ने उन पर ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाया है और उन्हें लव जिहाद का ‘ब्रांड एंबेसडर’ करार दिया है।

जहां एक तरफ हिंदूवादी संगठन उनकी आलोचना कर रहे हैं, वहीं मुस्लिम संस्था ‘दारुल इफ्ता’ के शाही मुफ्ती मौलाना इब्राहिम हुसैन ने आमिर के खिलाफ फतवा जारी किया है। उनका दावा है कि यह शादी ‘हराम’ (वर्जित) है क्योंकि गौरी गैर-मुस्लिम हैं। आमिर को हिंदू और मुस्लिम दोनों ही तरफ से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में आमिर ने अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए आलोचकों को कड़ा जवाब दिया है।

आमिर खान ने दिया करारा जवाब

ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए आमिर ने कहा, “हमारा परिवार बहुत खुले विचारों वाला और सबको साथ लेकर चलने वाला है। मेरी दो बहनों की शादी हिंदू पुरुषों से हुई है और मेरी बेटी की शादी भी एक हिंदू पुरुष से हुई है।”

‘आवारापन 2’ पहले ही दिन कर सकती है इतने करोड़ की अंधाधुंध कमाई

आमिर ने आगे कहा, “मेरे कजिन मंसूर ने एक ईसाई महिला से शादी की। वहीं, रीना, किरण और गौरी ने मुझसे शादी करते समय अपना धर्म नहीं बदला, क्योंकि हमारी शादियां सिविल कानून के तहत रजिस्टर हुई थीं।” इतना ही नहीं, गौरी स्प्राट ईसाई हैं, हिंदू नहीं।

इसके अलावा, गौरी ईसाई धर्म का सख्ती से पालन नहीं करती हैं। आमिर ने यह भी कहा कि जैसे-जैसे समय बीत रहा है, ज़िंदगी और भी दिलचस्प होती जा रही है।

Related Articles

Back to top button