मुख्य द्वार पर बांधें यह एक चीज़, कभी नहीं होगी पैसों की तंगी! मां लक्ष्मी खुद चलकर आएंगी आपके घर!

Main Door Toran Vastu: त्योहारों और मांगलिक अवसरों पर घर के मुख्य द्वार को सजाने की सदियों पुरानी परंपरा केवल दिखावे तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका गहरा नाता वास्तु शास्त्र और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा हुआ है। वास्तु मान्यताओं में मुख्य द्वार को घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, क्योंकि यहीं से सकारात्मक ऊर्जा, सुख और समृद्धि का घर के भीतर प्रवेश होता है। प्रवेश द्वार पर लगाया जाने वाला तोरण या बंधनवार घर के वातावरण को शुद्ध और मंगलकारी बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाता है। अलग-अलग सामग्रियों से तैयार तोरण के अपने विशेष धार्मिक और वास्तु महत्व होते हैं, जिनका सही चयन घर में बरकत ला सकता है।

आम के पत्ते है बहुत पवित्र

सनातन परंपरा में आम के पत्तों को बेहद पवित्र और पूजनीय माना गया है। मांगलिक कार्यों, विवाह और गृह प्रवेश के साथ-साथ दीपावली व अन्य प्रमुख त्योहारों पर आम की हरी पत्तियों से बना तोरण मुख्य द्वार पर टांगने का विधान है। मान्यता है कि ताजी पत्तियों से होकर गुजरने वाली हवा घर में प्रवेश करने वाली नकारात्मक शक्तियों को रोकती है और पूरे परिवार में शांति व सौहार्द बनाए रखती है। इसी तरह अशोक के पत्तों से बने बंधनवार को भी अत्यंत शुभ फलदायी माना गया है। नाम के अनुरूप ही अशोक का अर्थ कष्टों और चिंताओं को दूर करने वाला होता है। मुख्य द्वार पर अशोक की पत्तियों का तोरण लगाते समय यह ध्यान रखना जरूरी है कि पत्ते पूरी तरह हरे, बेदाग और ताजे हों, जिससे चौखट पर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह लगातार बना रहे।

पारंपरिक पत्तों के अलावा अगर आप ऐसा विकल्प चाहते हैं जिसे लंबे समय तक संजोकर रखा जा सके, तो कौड़ी, सीप और मोतियों से सुसज्जित तोरण एक बेहतरीन जरिया है। शास्त्रों में कौड़ी और सीप को मां लक्ष्मी का प्रिय प्रतीक और धन-वैभव का वाहक माना गया है। इस तरह के सजावटी बंधनवार मुख्य द्वार को राजसी और आकर्षक रूप देने के साथ-साथ आर्थिक स्थिरता के लिहाज से भी बेहद शुभ माने जाते हैं।

किचन में रखी ये 5 चीजें लाती हैं कंगाली, अनजाने में आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां; जानें सही वास्तु नियम

हालांकि, मुख्य द्वार पर बंधनवार लगाते समय कुछ बुनियादी नियमों का पालन करना अनिवार्य है। तोरण कभी भी टूटा, फटा या धूल से भरा नहीं होना चाहिए। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, चौखट पर लगा गंदा या खंडित बंधनवार नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। इसके अलावा, यदि आपने प्राकृतिक पत्तों से बना तोरण लगाया है, तो उसके सूखते या मुरझाते ही उसे तुरंत हटाकर नया ताज़ा तोरण लगा देना चाहिए। साफ-सुथरा और व्यवस्थित प्रवेश द्वार ही मां लक्ष्मी और शुभता का स्थायी वास तय करता है।

Related Articles

Back to top button