छुरा समेत युवक गिरफ्तार: आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज

कचौरा बाईपास रेलवे ओवरब्रिज के पास से युवक को दबोचा

जसवंतनगर,इटावा। कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तेज धारदार छुरा बरामद किया है।
थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि उपनिरीक्षक हेमंत सिंह ने कचौरा बाईपास मार्ग स्थित रेलवे ओवरब्रिज के निकट से 25 वर्षीय आशू पुत्र आदेश निवासी रेलमंडी, को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को बरामद छुरे और अभिलेखों सहित न्यायालय भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button