जब ‘गूगल’ पर छा गए थलापति, विजय के इस एक गाने ने हिला कर रख दिया था पूरा साउथ सिनेमा

vijay thalapathy singer: तमिल सिनेमा में विजय थलापति का नाम बड़े सितारों में लिया जाता है। उनकी फिल्मों, डांस और स्क्रीन प्रेजेंस के करोड़ों प्रशंसक हैं। लेकिन उनकी लोकप्रियता सिर्फ अभिनय तक सीमित नहीं है। अपनी आवाज के दम पर भी उन्होंने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है।

एक्टिंग के साथ गायकी में भी दिखाया दम

विजय उन चुनिंदा तमिल अभिनेताओं में शामिल हैं जिन्होंने अभिनय के साथ-साथ प्लेबैक सिंगिंग में भी सफलता हासिल की। उन्होंने संगीत जगत के दिग्गज इलैयाराजा और ए. आर. रहमान जैसे नामी संगीतकारों के साथ काम किया है।

1994 में रखा था गायकी की दुनिया में कदम

विजय ने साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म ‘रसिगन’ के गीत ‘बॉम्बे सिटी सुक्खा रोट्टी’ के जरिए बतौर गायक अपना सफर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों के लिए अपनी आवाज दी।

25वें गीत के बाद लिया था विराम

साल 2005 में आई फिल्म ‘सचिन’ का गीत ‘वाडी वाडी’ उनके करियर का 25वां रिकॉर्डेड गाना था। इसके बाद उन्होंने कुछ समय तक गायकी से दूरी बना ली और अपना पूरा ध्यान अभिनय पर केंद्रित किया।

‘गूगल गूगल’ से हुई जोरदार वापसी

करीब सात साल बाद विजय ने फिल्म ‘तुप्पाक्की’ के लोकप्रिय गीत ‘गूगल गूगल’ के साथ सिंगिंग में वापसी की। यह गाना दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया और उनकी गायकी को फिर से चर्चा में ले आया।

पुरस्कारों में भी मिली पहचान

‘गूगल गूगल’ की सफलता ने विजय को कई सम्मान दिलाए। इस गीत के लिए उन्हें विजय अवॉर्ड्स में फेवरेट सॉन्ग ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला। साथ ही SIIMA अवॉर्ड्स में बेस्ट प्लेबैक सिंगर श्रेणी में नामांकन भी हासिल हुआ।

आखिर स्टार्स के इतने करीब कैसे पहुंचे ओरी; उर्वशी रौतेला ने खोल दिया वो राज, जो कोई नहीं जानता

फिल्मफेयर में भी मिला सम्मान

विजय की गायकी को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में भी सराहा गया। उन्हें 2015 में ‘येंदी येंदी’ और 2016 में ‘सेल्फी पुल्ला’ के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था।

Related Articles

Back to top button