Bigg Boss 19: नॉमिनेशन टास्क में उलटफेर, सोशल मीडिया पर कंटेस्टेंट्स के वोटिंग ट्रेंड

Bigg Boss 19 में बीते दिनों एक जबरदस्त नॉमिनेशन टास्क हुआ, जिसमें कंटेस्टेंट्स को अपनी किस्मत के आधार पर नॉमिनेशन का मौका मिला। इस टास्क में घरवालों को लकी नंबर चुनने के लिए कहा गया और इसके आधार पर जिस कंटेस्टेंट की तस्वीर सामने आई, उसे नॉमिनेट करने का निर्णय लिया गया। टास्क के दौरान सबसे पहले गौरव को नेहल को नॉमिनेट करने का मौका मिला, इसके बाद बसीर ने गौरव को, शाहबाज ने प्रणित को और अभिषेक ने बसीर को नॉमिनेट किया।
अब सोशल मीडिया पर इन नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स गौरव खन्ना, नेहल चुडासमा, बसीर अली और प्रणित मोरे को लेकर एक ट्रेंड बन गया है। सोशल मीडिया यूजर्स के अनुसार, इस हफ्ते एविक्शन के लिए सबसे ज्यादा वोट गौरव को मिल रहे हैं। दूसरे नंबर पर बसीर हैं, जबकि तीसरे स्थान पर प्रणित मोरे ने सबको चौंका दिया है। और सबसे आखिर में नेहल चुडासमा हैं, जिन्हें इस हफ्ते एविक्शन के लिए सबसे कमजोर माना जा रहा है।
kajol statement 2025: हम 9 से 5 बजे तक काम करने वालों से ज़्यादा मेहनत करते हैं
नेहल के गेम में आया बड़ा बदलाव
बता दें कि Bigg Boss 19 में नेहल का गेम इस सप्ताह काफी बदल गया है। पहले उन्हें फरहाना के साथ दोस्ती को लेकर दर्शकों से काफी तारीफें मिल रही थीं, मगर अब वो बसीर के साथ लव एंगल बनाने की कोशिश कर रही हैं। गौरव को लेकर उनके फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है। इसके अलावा, फरहाना के लिए स्टैंड न लेने के कारण भी उन्हें ट्रोल किया गया। वहीं, बसीर अब केवल अमाल के साथ ही नहीं बल्कि नेहल के साथ भी अपने संबंध मजबूत कर रहे हैं। यूजर्स के अनुसार, बसीर का ये नया रुख उन्हें पसंद नहीं आ रहा है और वो इसे गेम में एक बदलाव मान रहे हैं।
View this post on Instagram



