योगी के मंत्री का दावा, कहा- बिहार में आ सकती है RJD

Election Results Bihar 2025: ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि अधिक मतदान का फायदा महागठबंधन को होगा और आरजेडी की सरकार बन सकती है।

Election Results Bihar 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार समाप्त हो चुका है और अब 11 नवंबर को मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने जा रही है। पहले चरण के मतदान में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली थी, और अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी वोटिंग का नया रिकॉर्ड बन सकता है। इस बीच NDA और इंडी गठबंधन दोनों अपने-अपने जीत के दावे कर रहे हैं मगर इस चुनाव में एक और बड़ी बात सामने आई है।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बिहार चुनाव में अकेले अपनी पार्टी को खड़ा कर दिया है। वह बिहार की 64 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं और अब उन्होंने यह दावा किया है कि पहले चरण में अधिक मतदान होने का लाभ महागठबंधन को मिलेगा, जिससे आरजेडी की सरकार बन सकती है।

राजभर का ताजा बयान

कुशीनगर में एक मीडिया बातचीत के दौरान राजभर ने कहा कि मैंने गूगल पर देखा है कि जब भी 60 फीसदी से ज्यादा मतदान होता है, इसका लाभ आरजेडी को मिलता है। इस बार भी अधिक मतदान हुआ है, तो उम्मीद है कि आरजेडी की सरकार बनेगी। पहले चरण में 64 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई थी, जिससे अब सभी राजनीतिक दल अपने-अपने दावे कर रहे हैं। हालांकि, ओपी का यह बयान NDA के लिए चिंता का कारण बन गया है, क्योंकि वह महागठबंधन के पक्ष में बात कर रहे हैं।

तेजस्वी की राह में ये 3 कांटे, नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री

राजभर का चुनावी गणित

राजभर का यह बयान इस बात की ओर इशारा करता है कि उन्होंने चुनाव में अपनी किस्मत अकेले आजमाने का फैसला क्यों लिया। योगी के मंत्री ने NDA से चार-पांच सीटों की मांग की थी मगर उन्हें गठबंधन में एक भी सीट नहीं दी गई। इसके बाद उन्होंने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का ऐलान किया और दावा किया कि यूपी से सटे जिलों में उनके वोट बैंक की संख्या अच्छी खासी है, जिससे वो चुनावी परिणामों में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button