गैस की किल्लत: शहर में कई जगह कन्या भोज भंडारों की रही धूम
कोयला-लकड़ी की भट्ठियों पर हलवाइयों ने पकाया भंडारा,

भरथना,इटावा। भरथना शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की भारी किल्लत के बाबजूद चैत्र की नवरात्रि पर्व के समापन पर देवी भक्तों की श्रद्धा और आस्था पर को फर्क नहीं पड़ा,बल्कि देवी भक्तों ने शहर देहातों में मन्दिर परिसरों व विभिन्न जगह विशाल कन्या भोज भंडारे संचालित कर सुबह से शाम तक पूड़ी सब्जी का भर पेट भोजन ग्रहण कराया।
वर्तमान मार्डन और आधुनिक युग के चलते देवी भक्तों ने रसोई गैस की भारी किल्लत के बाबजूद कोयला-लकड़ी की भट्ठियों व्यवस्था कर हलवाइयों से बड़ी मात्रा में भोज भंडारा के लिए सब्जियां खीर पूड़ियां बनवाई,और सबसे पहले क्षेत्र की नन्हीं नन्हीं कन्याओं और लागुरों को तसल्ली पूर्वक भोज कराया जिसके बाद पूरा दिन महिला पुरुष युवा युवतियों ने विशाल भंडारों में भर पेट भोजन ग्रहण किया।
मजे की बाद यह रही कि जहां वर्तमान समय में भोजन बनाने के लिए महिलाएं आदि हलवाई और होटल संचालक रसोई गैस,इंडक्शन आदि के बिना भोजन बनाने को तैयार नहीं होते थे,वहीं रसोई गैस की भारी किल्लत के चलते घरेलू महिलाएं और हलवाई के अलावा होटल संचालक भी कोयला-लकड़ी भट्टी की व्यवस्था कर भोजन बनाने को मजबूर बने हुए हैं।
जिसके चलते मार्डन-आधुनिक समय में पुराने रहन सहन की व्यवस्था पर लौटती दिखने लगी है।
भरथना कस्बा में शनिवार की सुबह होते ही मोहल्ला गिरधारीपुरा,स्टेशन रोड, सब्जी मंडी,पानी की टंकी के समीप बालूगंज,पुराना भरथना सहित मन्दिर परिसरों में विशाल और भव्य कन्या भोज भंडारा देर शाम तक चलते रहे।
भव्य कन्या भोज भंडारा की मुख्य व्यवस्था में सत्येंद्र प्रकाश जैन उर्फ मामा, पंकज नारायण पोरवाल, श्यामू तिवारी,अंशुल जैन, मनोज राठौर,अशोक चंदेल,रज्जन सक्सेना, लुकमान शाक्य,बबलू वर्मा, राजू सरदार,दीपक यादव, कुलदीप सिंह राठौर, यदुनाथ यादव पप्पू आदि व्यापारी दुकानदार शामिल रहे।



