गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है अर्जुन की छाल का काढ़ा, बनाने के लिये फॅालो करें ये टिप्स

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. अर्जुन की छाल का बना काढ़ा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ये इम्यूनिटी बढ़ाने वाला होता है और दिल के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अर्जुन की छाल का सेवन गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने वाला होता है। आप दिल संबंधी समस्याओं को सामना कर रहे हैं तो चिकित्सकीय सलाह पर अर्जुन छाल के काढ़े का सेवन कर सकते हैं। अर्जुन की छाल के काढे को बनना आसान है और ये काफी कम वक्त में बनकर तैयार हो जाता है।

आयुर्वेद में अर्जुन के पेड़ और फल को दिव्य औषधि माना जाता है। अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने के लिए छाल के साथ ही छाल पाउडर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसमें तुलसी के पत्ते और अदरक भी डाला जा सकता है। अर्जुन छाल के काढ़े का स्वाद कसैला होता है। आइए अर्जुन छाल काढ़ा बनाने का तरीका जानते हैं।

अर्जुन छाल का काढ़ा बनाने के लिए सामग्री

अर्जुन छाल – 3-4 टुकड़े
तुलसी के पत्ते – 7-8
अदरक टुकड़ा – 1/2 इंच

अर्जुन छाल का काढ़ा बनाने की विधि

अर्जुन की छाल का काढ़ा दिल की सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। इसके कई अन्य फायदे भी हैं. आप अगर घर पर पहली बार अर्जुन छाल का काढ़ा बना रहे हैं तो सबसे पहले अर्जुन छाल को लेकर उसे अच्छी तरह से धोएं. इसके बाद उसे एक कप पानी में डालकर रातभर के लिए भिगोकर रख दें. सुबह इस पानी को छाल समेत एक बर्तन में डालें और ऊपर से तीन कप पानी और मिला दें और गैस पर गर्म करने के लिए रख दें।

ये भी पढ़े

वेट लॉस करने के लिए खाली पेट खाए ये चींज, जानने के लिये पढ़े पूरी डिटेल

काढ़ा बनाने के लिए गैस की फ्लेम को मीडियम पर रखें. 1-2 मिनट तक काढ़ा उबालने के बाद इसमें तुलसी के पत्ते और अदरक के टुकड़े को काटकर या कूटकर मिला दें. अब बर्तन को ढंक दें और काढ़े को उबलने दें. काढ़े को तब तक उबालना है जब तक कि बर्तन में मौजूद पानी आधा न रह जाए। इसके बाद गैस बंद कर दें और छन्नी की मदद से अर्जुन छाल के काढ़े को सर्विंग गिलास या कप में छान लें. हेल्दी अर्जुन छाल का काढ़ा बनकर तैयार है। इससे आप अपने दिन की हेल्दी शुरुआत कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button