शादी के बाद मौनी रॉय की अंगूठी ढूंढ़ने वाली रस्म का वीडियो हुआ वायरल…

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. मौनी रॉय की वेडिंग सेरिमनीज के बाद अब उनकी शादी के बाद की रस्में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। गृहप्रवेश पर उनको ऐसे वेलकम किया कि वह रो पड़ीं। वहीं उनकी अंगूठी खोजने वाली रस्म का वीडियो भी वायरल है। मौनी रॉय ने 27 जनवरी को सूरज नाम्बियार से शादी की है। उन्होंने अपनी शादी की रस्मों की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। अब कुछ अनदेखे फुटेज उनके फैन पेजेज पर वायरल हो रहे हैं।

moni roy

मौनी रॉय शादी के बाद सूरज नाम्बियार के साथ रहेंगी। उनके गृह प्रवेश का इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शादी के बाद जब वह सूरज के घर पहुंची तो उनकी फैमिली और फ्रेंड्स ने जोरदार स्वागत किया। उनके पति सूरज ने किस किया और वह उनके पीछे ढोल की थाप पर डांस करते भी दिखे। वायरल वीडियोज में देखा जा सकता है कि मौनी अनाज से भरे कलश को पैर से घर पर गिराती हैं। उनके पैरों में आलता लगा है और वह पैरों के निशान भी बनाती दिख रही हैं।

मौनी प्रवेश के वक्त इमोशनल दिखाई दे रही हैं। सूरज के घर पर अपने दोस्तों को देखकर मौनी इमोशनल हो गईं और बोलीं, मैं आज दिनभर रो रही थी। उनके दोस्त बोलते हैं कि हम तुम्हारा रोना बंद करवाना चाहते थे। मौनी की आरती उतारकर उनका स्वागत होता है। पीछे उनके पति खुशी से डांस करते दिखते हैं। वहीं एक और वीडियो में वह अपने पति के साथ अंगूठी खोजने की रस्म कर रही हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button