विराट कोहली के भाई और बहन ने किया महेंद्र सिंह धोनी को बर्थडे विश

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता दुनिया के कोने-कोने में फैली है। धोनी 7 जुलाई 2021 को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं, इस दौरान उन्हें क्रिकेट जगत की तमाम दिग्गज हस्तियों ने बर्थडे विश किया है। मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने तो धोनी को जन्मदिन की बधाई दी ही है, साथ ही उनके भाई विकास और बहन भावना ने भी माही को हैप्पी बर्थडे कहा है। विकास और भावना ने सोशल मीडिया के जरिए धोनी को जन्मदिन की बधाई दी है। विकास कोहली ने धोनी को सबसे विनम्र शख्स बताया है।

 

 

 

 

विकास ने धोनी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे माही, जितने लोगों से मैं मिला हूं उनमें से आप सबसे विनम्र शख्स हैं। आपको बहुत सारी शुभकामनाएं, आपका साल शानदार हो।’ भावना कोहली ढींगरा ने धोनी के साथ फोटो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

https://www.instagram.com/p/CRBRuViD6-G/?utm_source=ig_web_copy_link

 

 

 

धोनी ने भारत की ओर से 90 टेस्ट, 350 वनडे इंटरनेशनल और 98 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। धोनी के खाते में 4876 टेस्ट, 10773 वनडे इंटरनेशनल और 1617 टी20 इंटरनेशनल रन दर्ज हैं। धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। धोनी दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिनके खाते में तीन आईसीसी ट्रॉफी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button