रानू मंडल गाना गाकर एक बार फिर आई सुर्खियों में, फैन्स दे रहे ये रिएक्शन
स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : रातों-रात इंटरनेट स्टार बनीं रानू मंडल अपने एक-दो गाने के बाद गायब सी हो गईं। 2019 में रानू मंडल का एक वीडियो आया था जिसमें वह रेलवे स्टेशन पर गाना ‘एक प्यार का नगमा है’ गाती हुई नजर आई थीं। यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि हिमेश रेशमिया ने उनके साथ एक म्यूजिक वीडियो तक बना डाला। हालांकि जितनी जल्दी उन्हें शोहरत मिली उतनी ही जल्दी वह गुमनाम भी हो गईं। अब रानू मंडल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं।
फिर से लौटीं रानू – दरअसल रानू मंडल पॉपुलर गाना Manike Mage Hithe गाती नजर आईं। वायरल वीडियो में लाल टीशर्ट पहने रानू गाना गा रही हैं। उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इसे मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। जहां कुछ लोग यह कहकर रानू मंडल को ट्रोल कर रहे हैं कि फिर से फेमस होने के लिए लौटी हैं। वहीं कुछ ने उनका सपोर्ट किया है कि ऐसे किसी को जज नहीं करना चाहिए।
मिल रहे रिस्पॉन्स से खुश – गाना Manike Mage Hithe मूलत: सिंहला भाषा में है जिसे श्रीलंका की रहने वाली योहानी ने गाया है। गाने को भारत में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। सोशल मीडिया पर सितारों से लेकर आम लोग तक इस गाने पर वीडियो बनाते हुए दिखे। 28 वर्षीय योहानी इन सबसे बेहद खुश हैं। उन्होंने हाल ही में बॉलीवुड में डेब्यू भी कर लिया है। योहानी बॉलीवुड में अपना पहला कवर फिल्म ‘शिद्दत’ के लिए गाया है।
रानू मंडल की बायोपिक – बात रानू मंडल की करें तो जल्द ही उनकी बायोपिक भी आने वाली है। फिल्म का नाम ‘मिस रानू मारिया’ है और इसे ऋषिकेश मंडल निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में रानू मंडल का मुख्य किरदार बंगाली और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री इशिका डे कर रही हैं। इशिका फिल्म ‘लाल कप्तान’ और वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ में नजर आ चुकी हैं।