सबा इब्राहिम पर टूटा दुखों का पहाड़ ने खोया अपना पहला बच्चा, व्लॉग शेयर कर बांटा दर्द

टीवी सीरियल अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम पर दुखों का पहाड़ टूटा है, अपने नए व्लॉग में सबा ने खुद इस दुखभरी खबर को शेयर किया है, उनके साथ पति सनी भी नजर आए

स्टार एक्सप्रेस/संवाददाता

मुंबई : टीवी सीरियल अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम पर दुखों का पहाड़ टूटा है। अपने नए व्लॉग में सबा ने खुद इस दुखभरी खबर को शेयर किया है। उनके साथ पति सनी भी नजर आए। अदाकारा ने खुद इस बात का खुलासा अपने लेटेस्ट व्लॉग के जरिए किया। अदाकारा ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग के जरिए बताया कि उनका मिसकैरिज हो गया। जिसकी वजह से वो जन्म से पहले ही अपने बच्चे को खो बैठी हैं। अदाकारा के पति ने इस बारे में एक पूरा व्लॉग शेयर कर अपने दुख को बयां किया। इस दौरान अदाकारा सबा इब्राहिम ने खुद हिम्मत कर फैंस को बताया कि वो अब बेहतर हैं। हालांकि अपने बच्चे को खोने का उन्हें बेहद दुख है।

सबा इब्राहिम ने खोया अपना पहला बच्चा

इस व्लॉग में अदाकारा के पति सनी ने फैंस को बताया कि डॉक्टर ने सबा इब्राहिम  को बेडरेस्ट के लिए बोला था। वो करीब 15 दिन के बाद अपने कमरे से बाहर 8 मई के दिन डॉक्टर के चेकअप के लिए निकली थीं। 11 मई को सबा इब्राहिम के साथ उनके पति ने ये व्लॉग जारी कर बताया कि डॉक्टर ने पहले उन्हें बताया था कि बच्चे की हार्टबीट ऊपर-नीचे हो रही है। जिसके बाद उन्हें बेडरेस्ट के लिए कहा था। बाद में जब वो चेकअप के लिए पहुंच तो डॉक्टर ने अदाकारा का स्कैन करने के बाद उनके पति को कमरे में बुलाया और बताया कि बच्चे की हार्टबीट रुक गई है।

इसके बाद डॉक्टर ने दूसरे दिन 9 मई को दोबारा बुलाया और फिर उनकी सर्जरी की गई। सबा इब्राहिम अपनी प्रेग्नेंसी के दूसरे ट्राइमिस्टर में थीं। अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर कर बताई थी। अदाकारा अपनी पहली प्रेग्नेंसी को लेकर खासा एक्साइटेड थीं। अदाकारा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं और फैंस के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर उन्हें एंटरटेन करती रही हैं। हालांकि इस बार उन्होंने अपना दर्द फैंस के साथ बांटा हैं।

Related Articles

Back to top button