बच्चों को रखना है बीमारियों से दूर तो अपनाएं यह चीज

हेल्थ. आजकल के बच्चे बचपन से ही बीमारियों से घिर जाते हैं। इसका जो सबसे बड़ा कारण निकलकर सामने आता है तो वह है जंक फूड। जंक फूड खाने वाले बच्चे अक्सर बीमारे पाये गये हैं। इसे खाने से इसमें मिले रासायनिक तत्वों से बच्चों को भूख भी नहीं लगती और बच्चे कमजोर हो जाते हैं। तो हम आपको ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे इन सब से छुटकारा पाया जा सकता है।

सेहत के लिए फायदेमंद

यह तो हम सब जानते है कि सेब हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे हमारे शरीर को एनर्जी मिलती है और स्वास्थ के लिए भी अच्छा रहता है, साथ ही ये यह हमे गंभीर बीमारियों कि चपेट में आने से भी बचाता है। बच्चों के जंक फूड खाने के बुरे प्रभाव पर भी यह बचाता है। इसके अलावा यह शरीर को मजबूत भी बनाता है। लेकिन आपको पता है ये हमारे ऊपर निर्भर होता है कि हम सेब को किस तरह से खाते है।

सेब में पाया जाता है यह विटामिन

कुछ लोग सेब को छील कर खाते है और कुछ छिलके के साथ लेकिन क्या आपने कभी ये जानने की कोशिश की है, कि सेब को किस तरह खाना चाहिए। सेब में विटामिन-A, विटामिन-C पाया जाता है, इसलिए जब हम सेब को छिलके के साथ खाते है तो ज्यादा फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके छिलके में ही विटामिन-C होता है।

बीमारियों से निजात

इसके साथ ही ये हमें कई सारी बीमारियों से भी निजात दिलाता है, जैसे कब्ज कि समस्या, फेफड़ो कि समस्या ऐसा बताया जाता है कि अगर हफ्ते में 5 या 6 सेब खा लिए जाये तो इससे फेफड़े अच्छे से काम करते है, साथ ही इससे अस्थमा होने की संभावना भी बेहद कम हो जाती है। सबसे अलावा इसकी खास बात यह भी है कि ये कैंसर को होने से भी रोकता है।

यदि हम नियमित रूप से सेब खाए तो बहुत से रोगों से बचे रह सकते हैं। लेकिन आज कल के बच्चों को सेब भाता ही नहीं है, वो बस जंक फ़ूड के दीवाने रहते है तभी तो बचपन से ही वो बीमारियों के घेरे में आ जाते हैं।

 

फोटो- फाइल।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button