पुरुषों के मुकाबले में महिलाओं की उम्र अधिक क्यों लगती है, जानें वजह

हेल्थ डेस्क. पुरुषों की तुलना में महिलाओं की उम्र होती है अधिक, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप !

1. अक्सर आपने देखा होगा कि महिलाओं की उम्र पुरुषों से अधिक होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों होता है? इसी को लेकर हाल ही में रिसर्च की गई जिसमें इस बात का खुलासा हुआ कि महिलाएं क्यों अधिक जीती है।

महिलाओं की उम्र

2. रिसर्च के मुताबिक, क्रोमोसोम्स पर एस्ट्रोजन के प्रोटेक्टिव इफेक्ट्स के कारण महिलाएं अधिक जीती हैं।

3. रिसर्च में पाया गया कि महिलाओं के अधिक जीने का कारण टेलोमेरेस की लंबाई है। जो कि जेनेटिक इंफॉर्मेशन का सेट होता है और क्रोमोसोम्स के टिप्स पर रहता है।

महिलाओं के टेलोमेरेस की लंबाई पुरुषों के टेलोमेरेस से अधिक होती है। ऐसे में टेलोमेरेस की लंबाई के कारण महिलाओं की उम्र अधिक होती है।

4. कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को के शोधकर्ताओं द्वारा की गई रिसर्च के मुताबिक, एस्ट्रोजन असल में एंजाइम की गतिविधि को रोकता है जो कि टेलोमेरेस की लंबाई बढाने में मदद करता है और लाइफस्पैम बढ़ा देता है।

5. औसतन देखा जाए तो दुनियाभर में महिलाओं की उम्र पुरुषों के मुकाबले 5 फीसदी अधिक होती है। एक्सपर्ट ये भी कहते हैं कि हालांकि कई देशों के पर्यावरण के कारण ये रेशों अधिक या कम हो सकता है। साथ ही पुरुष महिलाओं से अधिक ड्रिंक और स्मोक करते हैं जिससे उनमें जानलेवा हार्ट डिजीज बढ़ने का खतरा रहता है।

6. रिसर्च में ये भी पाया गया कि महिलाएं जहां औसतन 81।1 साल तक जीती हैं वहीं पुरुष 76।1 साल जीते हैं। ये रिसर्च के दावे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button