इवेंट में राखी सावंत ने रणवीर सिंह के साथ जमकर किया मस्ती, देखें ये वीडियो

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. सुपरस्टार रणवीर सिंह और राखी सावंत की मुलाकात हाल ही में इंडियन टेलीविजन एकैडमी (ITA) के दौरान हुई। दोनों कलाकार रेड कार्पेट पर एक दूसरे से टकराए और रविवार को मुंबई में आयोजित किए गए इस इवेंट में राखी सावंत ने रणवीर सिंह के साथ जमकर मस्ती की। राखी सावंत ने रणवीर सिंह के गाने ‘ततड़ ततड़’ पर डांस किया और दोनों ने साथ में फोटोशूट भी करवाया। दोनों की क्रेजी जोड़ी को देखकर पापाराजी भी सुपर एक्साइटेड दिखे। इसी दौरान रणवीर सिंह ने अपने एक नन्हें फैन से भी मुलाकात कर ली।

रणवीर सिंह से बोलीं- मैं पेड़ बनी हूं

राखी सावंत ने शिमरी ब्लैक आउटफिट पहन रखा था और सिर पर रेड कलर का एक हेवी रोज कैरी किया था। राखी सावंत ने रणवीर सिंह को हग किया और उनके गाने पर डांस करके कहा, ‘आज मैं पेड़ बनी हूं, फूल लगाया है।’ राखी सावंत ने अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ का आइकॉनिक पोज किया और जब तक वह रणवीर सिंह के साथ रहीं तब तक जोरदार अंदाज में दोनों मस्ती करते दिखाई पड़े।

कमेंट बॉक्स में फैंस का रिएक्शन

कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, ‘इन दोनों का पागलपन और एनर्जी लेवल बराबर है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘राम मिलाई जोड़ी… लग रही है एक दम।’ एक यूजर ने कमेंट किया, ‘रब ने बना दी जोड़ी।’ एक शख्स ने कमेंट सेक्शन में रणवीर और राखी को भाई बहन बता दिया है तो एक ने लिखा, ‘आज दीपिका रणवीर को घर में नहीं घुसने देगी।’ ऐसे ढेरों कमेंट लोगों ने किए हैं।

राखी ने रणवीर को बताया स्वीट हर्ट

राखी सावंत ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह राजीव खिमची के साथ घर लौटती नजर आ रही हैं। रणवीर सिंह के मुलाकात के बारे में बात करते हुए राखी सावंत ने कहा- रणवीर मेरा स्वीट हर्ट है। बता दें कि इस इवेंट में राखी सावंत ने आलिया भट्ट से भी मुलाकात की। राखी सावंत ने आलिया भट्ट से उनकी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के बारे में बात करते हुए उन्हें बताया कि वह फिल्म में कितनी कमाल की लग रही हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button