ग्रामीणों ने अपना फर्ज निभाया, अब प्रशासन की बारी

"सड़क नही तो वोट नही" का बैनर ग्रामीणों ने मुख्यमार्ग पर लटका दिया था। अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने किया था मतदान। अब ग्रामीण कर रहे पक्की सड़क का इंतजार।

स्टार एक्सप्रेस  

हरदोई पाली। थाना क्षेत्र के गांव ख़्वाजगीपुर व धर्मपुर के ग्रामीणों को अब पक्की सड़क का इंतजार है। गांव के लोगो ने सड़क बनवाने की मांग पर मतदान का बहिष्कार किया था, लेकिन अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निभा दी है। वोट देने के बाद अब ग्रामीणों को पक्की सड़क का इंतजार है।

पाली कस्बा के बीच से ख़्वाजगीपुर व धर्मपुर गांव जाने वाली सड़क कच्ची है। बारिश में यहाँ से निकलना मुश्किल हो जाता है। विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान से पहले ग्रामीणों ने सड़क नही तो वोट नही का बैनर लगाकर मतदान बहिष्कार का ऐलान कर दिया था। जानकारी होने पर अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया और साथ ही साथ ग्रामीणों के गुस्से को कम करने के लिए सड़क के ऊपर आननफानन में मिट्टी डलवा दी थी, जिसके बाद अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने मतदान किया। अब ग्रामीणों को पक्की सड़क बनने का इंतजार है। ग्रामीणों का कहना है कि हमने अपना फर्ज निभाया है, अब जिम्मेदार अधिकारियों को अपना फर्ज निभाना चाहिए।

क्या बोले ग्रामीण

राम सिंह – अधिकारियों के समझाने पर मतदान किया है। अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। सड़क पक्की बननी चाहिए।

जितेंद्र सिंह – मुख्य सड़क कच्ची होने से लोगो को काफी दिक्कत होती है। सबसे ज्यादा परेशानी बारिश में होती है। पानी भर जाने से यहाँ से निकलना दूभर हो जाता है। अब प्रशासन को अपना वादा निभाना चाहिए।

सचिन कुमार – बदहाल मार्ग के संबंध में सबसे शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। अब तो पक्की सड़क का निर्माण कराया जाना चाहिए।

सुखराम कुशवाहा – विकास की किरण आजतक ख़्वाजगीपुर गांव नही पहुँची। ग्रामीण विकास का इंतजार कर रहे है। ग्रामीणों को अधिकारियों से काफी उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button