अधिक मात्रा में कैल्शियम का सेवन पंहुचा सकता है आपकी सेहत को नुकसान
सेहत के लिए कैल्शियम जरूरी होता है। शरीर मे कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियां कमजोर पड़ जाती हैं। कैल्शियम की कमी से दांतों व नाखूनों का विकास भी प्रभावित होता है। लेकिन कैल्शियम की अत्यधिक मात्रा सेहत हानिकारक हो सकती है। आज जानते है कैल्शियम के नुकसान के बारे मे –
– अधिक कैल्शियम हड्डियों को ही नहीं बल्कि यह ब्रेन डेमेज के लिए भी खतरनाक हो सकता है।
– शरीर मे रक्त में कैल्शियम की अधिक मात्रा से कैल्सेमिया नामक बीमारी हो सकती है। कैल्सेमिया से पैराथाइरॉइड नामक ग्रंथि प्रभावित होती है।
– शरीर मे कैल्शियम के लिए विटामिन डी आवश्यक होता है। कैल्शियम के साथ पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी भी आवश्यक होता हैं नहीं तो हड्डियों के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है।
– शरीर मे कैल्शियम की अधिक मात्रा फास्फेट के साथ मिलकर एक केमिकल का निर्माण होताहै। जो हमारी हड्डियों को कमजोर बनाते हैं।
– अधिक कैल्शियम की मात्रा शरीर में तेजी से मैग्नीशियम की कमी पैदा करता है जो हड्डियों के लिए बहुत खतरनाक होता है।