बादाम, दूध और खीरे की मदद गायब करें अपने डार्क सर्कल्स

आंखों के नीचे काले धब्बों के कई कारण हो सकते हैं। गर्मियों में इस समस्या की संभावना काफी बढ़ जाती है। पर्याप्त मात्रा में नींद लेना, स्मार्टफोन्स, कंप्यूटर, लैपटॉप आदि का ज्यादा इस्तेमाल तथा पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व न मिलने की वजह से भी आंखों के नीचे काले धब्बे आ जाते हैं। ऐसे में इस समस्या से निपटने के लिए आप तमाम तरह के कास्मेटिक्स के चक्कर में पड़ते हैं। ये आंखों के नीचे की नाजुक त्वचा के लिए बेहद नुकसानदेह होते हैं। आंखों के नीचे काले धब्बे हों या आंखों में सूजन आ गई हो, इन सारी समस्याओं से निजात पाने के लिए आप कुछ आसाना घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए, जानते हैं कि वे नुस्खे क्या हैं।

बादाम का तेल और शहद – बादाम का तेल और शहद दोनों ही आंखों के नीचे काले घेरे हटाने के लिए उपयोगी होते हैं। इसे बनाने के लिए एक कटोरी में एक चम्मच शहद लें और इसमें 3-4 बूंद नींबू का रस डालें। अब इसे अच्छे से मिलाकर आंखों के चारों ओर सर्कुलर मोशन में मालिश करते हुए लगाएं। रोजाना रात को इस नुस्खे का इस्तेमाल कर आंखों के नीचे के काले घेरे से छुटकारा पाया जा सकता है।

खीरा – खीरे में पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह आई-मास्क आंखों को सुंदर बनाने में भी मददगार है। इसके लिए खीरे के रस में शहद मिलाकर आंखों के चारों ओर सर्कुलर मोशन में मालिश करें। आप चाहें तो खीरे के टुकड़ों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

दूध-बेकिंग सोडा – यह मास्क आंखों के नीचे की त्वचा से मृत कोशिकाएं हटाने में मदद करता है और डार्क सर्कल्स को खत्म करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 4 चम्मच दूध में 1 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इस आई-मास्क को आंखों के चारों ओर सर्कुलर मोशन में मालिश करें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

पाइनेप्पल – आंखो की सूजन कम करने के लिए पाइनेप्पल आई-मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह आई-मास्क काले घेरे और पफी आई से छुटकारा दिलाता है और आंखों को सुंदर बनाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 4 चम्मच पाइनएप्पल के रस में एक चुटकी हल्दी मिलाकर आई-मास्क बना लें और उसे आंखों के नीचे लगा लें।

Related Articles

Back to top button