दिल्ली बनाम पंजाब मैच देखना है ऑनलाइन तो पढ़े पूरी न्यूज

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को अपने पहले मैच में हराकर अपने आईपीएल 2022 अभियान की शुरुआत शानदार तरीके से की। लेकिन तब से टीम अपने प्रदर्शन को लेकर लड़खड़ा गई है और अपने अगले चार मैचों में तीन में हार गई। दिल्ली के लिए मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुई है। टीम के एक खिलाड़ी (मिच मार्श) और चार स्टाफ सदस्य कोविड -19 संक्रमित पाए गए हैं, जिसके कारण मैच को पुणे से मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में रिशेड्यूल किया गया है।

पंजाब किंग्स का भी आईपीएल 2022 में प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। इस सीजन में अपने छह मैचों में तीन जीते और इतने ही हारे हैं। वे वर्तमान में छह अंकों के साथ सातवें स्थान पर हैं, जो दिल्ली कैपिटल्स से एक स्थान ऊपर है। आपको बताते हैं कि आप कब, कहां और कैसे इस मैच को लाइव देख सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2022 का मैच कहां खेला जाएगा?
आईपीएल 2022 का मैच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा।
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2022 का मैच बुधवार (20 अप्रैल) को शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2022 मैच का लाइव कवरेज कहां और कैसे देखें?

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2022 मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनलों – स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 3 और स्टार स्पोर्ट्स 3 एचडी पर किया जाएगा।

IPL 2022: LSG के खिलाफ फिर से आरसीबी के ‘कप्तान’ बने विराट कोहली, फैन्स का दिल हुआ खुश
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2022 का मैच ऑनलाइन कैसे देखें?

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप अपने स्मार्टफोन या टैबलेट पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। लैपटॉप या डेस्कटॉप पर आप अगर आप इस मैच को देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हॉटस्टार की वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा, जहां आप ऑनलाइन स्ट्रीमिंग इस आईपीएल मैच की देख पाएंगे। इसके अलावा अगर इस मैच के लाइव अपडेट्स और मैच से जुड़ी अन्य रोचक खबरें पढ़ना चाहते हैं तो फिर आप livehindustan.com के IPL सेक्शन पर विजिट कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button