योगी के नाम हुआ एक अद्धितीय रिकॉर्ड

यूपी में लगातार सबसे लंबे समय तक सीएम रहने का रचा कीर्तिमान

स्टार एक्सप्रेस/संवाददाता

योगी का बजट पर जवाब, आपन यूपी को बीमारू प्रदेश बनाया

हम इसे देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे

लखनऊ देश की वर्तमान राजनीति में तेजतर्रार राजनेता,कुशल प्रशासक और दमदार छवि वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक अद्धितीय रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के पद पर सबसे ज्यादा समय तक रहने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। उनसे पहले कांग्रेस के मुख्यमंत्री डॉक्टर संपूर्णानन्द इस पद पर सबसे ज्यादा समय तक रहे हैं। वहीं क्षेत्रीय पार्टियों के नेता स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव सीएम योगी के आस—पास भी नहीं दिखाई पड़​ते।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी की गिनती उन नेताओं में होती है जिनके नेतृत्व में प्रदेश में किसी पार्टी की दूसरी बार सरकार बनी है। उनसे पहले नारायण दत्त तिवारी थे जिनके नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की दोबारा सरकार बनी थी। 25 मार्च 2022 को जब योगी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो उन्होंने नारायण दत्त तिवारी का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। उन्होंने वर्ष 1985 में अविभाजित उत्तर प्रदेश में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वहीं उत्तराखंड बनने के बाद देखा जाए तो योगी प्रदेश के पहले सीएम हैं, जो लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज हुए हैं। योगी के चेहरे पर 2022 के विधानसभा चुनाव में उतरी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 255 सीटें जीतने में सफल रही थी। वहीं इससे पहले 2017 में बीजेपी यूपी में पहला पार्टी बन गई जिसे दो बार दो तिहाई से ज्यादा बहुमत मिला। इन मिला। इन तमाम बातों के साथ ही योगी मिथक तोड़ने वाले सीएम भी हैं। पहले यह कहा जाता था कि जो सीएम नोएडा जाता है उसकी कुर्सी चली जाती है। इस डर से कोई मुख्यमंत्री नोएडा नहीं जाता था।

योगी सीएम बनने के लगभग 6 वर्ष में 25 बार से ज्यादा बार नोएडा गए, बावजूद इसके उन्होंने दोबारा सीएम पद की शपथ ली। सीएम योगी ने वित्तवर्ष 2023—24 के लिए पेश किए गए बजट के ​आकार पर कहा कि यह बजट पिछले छह साल में प्रदेश की अर्थव्यवस्था में हुए विकास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले बजट का आकार तीन लाख 40 हजार करोड़ था जबकि इस बार हमने 6 लाख 90 हजार करोड़ रूपये का बजट पेश किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से छ वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश मे जनता जनार्दन ने सबका साथ, सबका विश्वास के मुलमंत्र को अंगीकार करके सत्ता परिवर्ततन किया। 2017 से 2022 तक सरकार ने कार्य किया, 2022 मे फिर अवसर मिला, वित्त मंत्री ने सर्व समावेशी समग्र विकास की अवधारण आतमनिर्भर बजट पेश किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button