यूपी में पिछले 48 घंटे में रात के तापमान में आई गिरावट, जानिये आजका मौसम

यूपी में पिछले 48 घंटे में ही रात के तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। इसके कारण दिन और रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे हो गया।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. हिमालय के तराई क्षेत्रों में सर्दी धीरे-धीरे अपने पांव जमा रही है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण रात का पारा लुढ़क रहा है। सूरज ढलने के बाद तापमान तेजी से गोता लगा रहा है। यूपी में पिछले 48 घंटे में ही रात के तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। इसके कारण दिन और रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे हो गया।

दिन और रात के तापमान में 15 डिग्री सेल्सियस से अधिक का अंतर हो गया है। यूपी में शनिवार को दिन में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और रात में न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते 48 घंटे में तेजी से गिरावट हुई है। दिन के तापमान में तो 0.3 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट हुई। रात के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट हुई है। बीते 48 घंटे में रात का तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।

सोमवार को दिन में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस और रात में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम हैं। हवा में अधिकतम नमी 88 फीसदी और न्यूनतम नमी 35 फीसदी रही। मौसम विशेषज्ञ केसी पांडेय ने बताया कि पहाड़ों से टकराकर लौट रही हवाएं रात का पारा गिरा रही हैं। अगले कुछ दिनों में दिन के पारे में भी गिरावट होगी, जिसके बाद ठंड बढ़ेगी। ठंड बढ़ने के साथ ही लोग इससे बचाव में लग गए हैं।

ये भी पढ़े

इस तारीख से बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट…

ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट हो रही है। मंगलवार को सुबह से ही शहरों में 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इस कारण ठंड का अहसास हो रहा है। वहीं कई शहर कोहरे से भी घिरने शुरू हो गए हैं। सुबह के समय कोहरा और ठंड बढ़ने लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button