स्वरा भास्कर ने रणवीर शौरी को ट्विटर पर किया ब्लॉक

स्वरा भास्कर ने रणवीर शौरी को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है। जिसका एक्टर ने पोस्ट शेयर करके खुलासा किया है।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह फैंस को अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से हंसाते रहते हैं साथ ही हर मुद्दे पर भी अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटते हैं। रणवीर ने सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है जिसके बारे में जानकर उनके फैंस चौंक गए हैं। रणवीर ने ये बताया है कि स्वरा भास्कर ने उन्हें ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है। जिसके बाद रणवीर ने अपना रिएक्शन सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रणवीर ने उन्हें ब्लॉक करने के पीछे का कारण नहीं बताया है। रणवीर के पोस्ट पर यूजर्स के रिएक्शन सामने आ रहे हैं और वह इसके पीछे का कारण बता रहें हैं।

रणवीर शौरी ने ट्विटर पर एक स्क्रीनशॉर्ट शेयर किया जिसमें लिखा है स्वरा ने उन्हें ब्लॉक कर रखा है। उसके साथ ही उन्होंने एक फनी मीम शेयर किया है जिसमें एक बच्चा जोर-जोर से रोता नजर आ रहा है। रणवीर ने ये पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘अभी पता चला.’

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

रणवीर के पोस्ट पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा-तुमने उंगली की होगी. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- खराब एडिटिंग, अगर आपको कोई ब्लॉक करता है तो फॉलो बटन नजर नहीं आता है।

रणवीर के इस पोस्ट पर अभी तक स्वरा भास्कर का कोई रिएक्शन नहीं आया है। यूजर्स अब स्वरा के रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं। रणवीर और स्वरा साथ में यूट्यूब शॉर्ट फिल्म शेम में काम कर चुके हैं।

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर जल्द ही संतोष सिवन की फिल्म मुंबईकर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ विक्रांत मेसी नजर आएंगे ये तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म से विजय सेतपति बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। इसके अलावा वह सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ टाइगर 3 में नजर आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button