Sultanpur : जिले में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन के लिए संजय यादव को किया गया सम्मानित

स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर किसान सम्मान दिवस हुआ आयोजन समपन्न

स्टार एक्सप्रेस / संवाददाता

सुलतानपुर. जनपद सुलतानपुर में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन के लिए शुक्रवार को संजय यादव को सम्मानित किया गया। संजय यादव जनपद के जयसिंहपुर विकास खण्ड के दौलतपुर गांव के निवासी हैं।

स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद के कमला नेहरू भौतिक एंव प्रोद्योगिकी संस्थान के कृषि विज्ञान केंद्र पर शुक्रवार को किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने और सीमांत तथा लघु किसानों को दुग्ध उत्पादन की बारीकियों के संबंध में जागरूक किया गया।

Also Read-

Sultanpur : रैन बसेरा में बेड खाली बस स्टॉप और रेलवे स्टेशन पर फर्श पे रात गुजारने को मजबूर यात्री

साथ ही कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। जनपद सुलतानपुर में मे सबसे अधिक दुग्ध उत्पादन करने के लिए संजय यादव पुत्र रामसेवक यादव निवासी दौलतपुर तहसील जयसिंहपुर को प्रशस्ति पत्र तथा सात हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव, जिला कृषि अधिकारी सहित जिले के किसान भाई मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button