समाजवादी पार्टी ने ट्विटर अकाउंट पर विधानसभा में एक विधायक की गेम खेलते हुए वीडियो की शेयर

यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 23 सितम्‍बर को समाप्‍त हो गया। सत्र के दौरान सदन के अंदर और बाहर पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर घमासान के बाद अब सपा ने ट्विटर पर दो वीडियो डालकर बीजेपी पर निशाना साधा है।

स्टार एक्सप्रेस

लखनऊ. समाजवादी पार्टी ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अलग-अलग दो वीडियो शेयर किए हैं जिसमें विधानसभा में एक विधायक मोबाइल गेम खेलते दिख रहे हैं तो दूसरे पान मसाला खाते। सपा ने वीडियो के जरिए भाजपा पर निशाना साधा है। ट्विटर पर लिखा है कि भाजपा विधायकों को जनसमस्याओं से कोई लेना देना नहीं है।

समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर पर वीडियो जारी करते हुए लिखा है, ”सदन की गरिमा को तार-तार कर रहे भाजपा विधायक! महोबा से भाजपा विधायक सदन में मोबाइल गेम खेल रहे, झांसी से भाजपा विधायक तंबाकू खा रहे। इन लोगों के पास जनता के मुद्दों के जवाब हैं नहीं और सदन को मनोरंजन का अड्डा बना रहे। बेहद निंदनीय एवं शर्मनाक!’

 

वहीं सपा के ट्विटर अकाउंट पर जारी दूसरे वीडियो में एक विधायक पान मसाला खाते दिख रहे हैं। सपा ने अपनी पोस्‍ट में उन पर कैंसर को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।

https://twitter.com/MediaCellSP/status/1573548118603202560?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1573548118603202560%7Ctwgr%5E0b3856c7edb1ebface44676f7363ac88aa131109%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Futtar-pradesh%2Fstory-samajwadi-party-share-video-bjp-mla-chewing-pan-masala-and-playing-mobile-game-up-assembly-session-akhilesh-yadav-7127058.html

 

यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 23 सितम्‍बर को समाप्‍त हो चुका है। शुक्रवार को सत्र के आखिरी दिन समाजवादी पार्टी सदस्‍यों ने सदन से वॉकआउट किया था। इसके पहले के चार दिन भी सपा लगातार अक्रामक बनी रही। पहले दिन ही पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव की अगुवाई में पैदल मार्च के लिए निकले सपाइयों को पुलिस ने रोक दिया था लेकिन आखिरी दिन सदन से वॉकआउट करने के बाद उन्‍होंने सपा दफ्तर तक पैदल मार्च किया। सदन के अंदर घमासान के बाद अब सपा ने वीडियो जारी कर सत्‍तारूढ़ बीजेपी के विधायकों पर आरोप लगाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button