लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर समेत इन शहरों में सोना हुआ सस्ता, जानिये आजका ताजा भाव

भारतीय सर्राफा बाजार ने शनिवार यानि 24 सितंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। लखनऊ में सोना और चांदी के दामों में लगातार तीसरे दिन भी गिरावट दर्ज की गई।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. भारतीय सर्राफा बाजार ने शनिवार यानि 24 सितंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। लखनऊ में सोना और चांदी के दामों में लगातार तीसरे दिन भी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को सोना 51500 प्रति दस ग्राम और चांदी 57900 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 49560 प्रति दस ग्राम और चांदी 56180 प्रति किलो रही।

कानपुर में सोने के दाम बढ़े हैं जबकि चांदी के रेट में कोई अंतर नहीं दिखा है। शुक्रवार को सोना 51400 प्रति दस ग्राम और चांदी 59000 प्रति किलो थी। शनिवार को सोना 51050 प्रति दस ग्राम और चांदी 57600 प्रति किलो थी। आगरा में सोना के दाम में कोई अंतर नहीं दिखा जबकि चांदी के रेट बढ़े हैं। शुक्रवार को को सोना 52300 प्रति दस ग्राम और चांदी 58700 प्रति किलो रही। शनिवार को को सोना 51000 प्रति दस ग्राम और चांदी 57400 प्रति किलो रही।

गोरखपुर में सोना और चांदी दोनों के दाम गिरे हैं। शुक्रवार को सोना 52000 प्रति दस ग्राम और चांदी 57000 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 51800 प्रति दस ग्राम और चांदी 56000 प्रति किलो रही। बरेली में सोना के दाम चढ़े हैं जबकि चांदी के दामों में कमी देखने को मिली है। शुक्रवार को सोना 51500 प्रति दस ग्राम और चांदी 57900 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 51250 प्रति दस ग्राम और चांदी 57000 प्रति किलो रही। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले दिनों में त्योहार और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है।

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button