RSMSSB Exam Calendar 2022 : राजस्थान VDO, LDC क्लर्क समेत 11 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी,  पढ़े पूरी डिटेल

Star Express

डेस्क. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ( आरएसएमएसएसबी ) ने वर्ष 2022-23 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें 11 भर्ती परीक्षाओं की तिथि या प्रस्तावित महीना जारी किया गया है। 10 हजार से ज्यादा पदों के लिए बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती की परीक्षा मई और जून में करवाने का फैसला लिया गया है। कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव पुष्कर राज शर्मा ने बताया कि सहायक जनसंपर्क अधिकारी भर्ती परीक्षा 24 अप्रैल को प्रस्तावित है। इसके अलावा कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा 7, 8 और 9 मई को होगी।

ग्राम विकास अधिकारी भर्ती की मुख्य परीक्षा मई में होगी। उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला सहायक भर्ती की परीक्षा 4 जून को, कनिष्ठ अभियंता (कृषि अभियांत्रिकी) भर्ती परीक्षा 18-19 जून को, पशुधन सहायक भर्ती परीक्षा जुलाई में, तहसील राजस्व लेखाकार एवं कनिष्ठ लेखाकार भर्ती परीक्षा सितंबर में करवाई जाएगी। शर्मा ने बताया कि वनपाल और वनरक्षक भर्ती परीक्षा अक्टूबर में, सुपरवाइजर और महिला अधिकारिता भर्ती परीक्षा नवंबर में और कनिष्ठ सहायक/लिपिक ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा दिसंबर में करवाई जाएगी।

भर्ती परीक्षा का आयोजन
कम्प्यूटर अनुदेशक – मई-जून 2022
ग्राम विकास अधि कारी मेन्स – मई
एपीआरओ 24 अप्रैल
जेईएन भर्ती 7, 8 व 9 मई
प्रयोगशाला सहायक भर्ती 4 जून
कनिष्ठ अभियंता कृषि अभियांत्रिकी 18 व 19 जून
पशुधन सहायक जुलाई
तहसील राजस्व, कनिष्ठ लेखाकार सितंबर
वनपाल व वनरक्षक अक्टूबर
सुपरवाइजर महिला अधिकारिता नवंबर
कनिष्ठ सहायक/लिपिक ग्रेड II दिसंबर

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कहा है कि उक्त परीक्षाओं का विस्तृत परीक्षा शेड्यूल सही समय पर जारी कर दिया जाएगा। अपडेट के लिए वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in चेक करते रहें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button