बिहार में 7 अक्टूबर से शुरू होगी भर्ती रैली, अधिक जानकारी के लिये पढ़े पूरी खबर

बिहार के सभी जिलों भर्ती रैली तिथियों को 4 जोनों में बांटा गया है। इनमें दानापुर, गया, मुजफ्फरपुर और कटिहार हैं।  

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई 2022 से संपन्न हो जाएगी। इसके बाद विभिन्न शहरों में मौजूद सेना के प्रमुख कार्यालयों (ARO) में आर्मी अग्निवीर भर्ती रैलियां शुरू होंगी। आपको बता दें कि सभी एआरओ/जोन के लिए भर्ती रैलियों की तिथियां अलग-अलग हैं। बिहार में 2 नवंबर से भर्ती रैलियों का आयोजन किया जाएगा। सेना की ओर से पूर्व में जारी नोटिफकेशन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की लिए ग्रांउड पर रैलियों का आयोजन अगस्त-सितंबर माह में होगा। लेकिन इंडियन आर्मी ने कुछ शहरों की रैली तिथियों में बदलाव किया है।

जिन शहरों की सेना भर्ती रैली तिथियों में बदलाव किया गया है उनमें राजस्थान के शहर बीकानेर और झुंझुनूं हैं। इन दोनों शहरों में अब 4 सितंबर से 26 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी। इससे पहले यहां 13 अगस्त से 6 सितंबर तक यहां रैलियों का आयोजन किया जाना था। लाइव हिन्दुस्तान आपको प्रत्येक राज्य व उनके शहरों की भर्ती तिथियों के बारे में बताने जा रहा है। पहली किस्त में हम बिहार के जिलों/शहरों लिए निर्धारित भर्ती रैलियों की तिथियों के बारे में बता रहे हैं।

बिहार के सभी जिलों भर्ती रैली तिथियों को 4 जोनों में बांटा गया है। इनमें दानापुर, गया, मुजफ्फरपुर और कटिहार हैं। इन्हीं चार शहरों में सभी जिलों की भर्ती रैली अलग-अलग तिथि पर आयोजित होगी। आगे जानिए अपने जिले की रैली भर्ती तिथियां-

1- ARO दानापुर – 7 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2022 तक।

दानापुर (HQ, ARO) के तहत 7 जिले – पटना, बक्सर, भोजपुर (आरा), सिवान, सारण (छपरा), गोपालगंज और वैशाली भर्ती रैली के लिए शामिल किए गए हैं।

2- ARO गया – 2 नवंबर से 15 नवंबर 2022 तक।

गया के अंडर 11 जिले – कैमूर, रोहताश, औरंगाबाद, अरवल एवं जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय व जमुई भर्ती रैली के लिए शामिल किए गए हैं –

3- ARO मुजफ्फरपुर – 21 नवंबर से 4 दिसंबर 2022 तक।

मुजफ्फरपुर एआरओ के अंडर 8 जिले – सीतामढ़ी, मधुबनी, समस्तीपुर, दरभंगा, पश्चिमी चंपारण, पूर्ववी चंपारण, श्योहर और मुजफ्फरपुर रहेंगे।

4- ARO कटिहार (मुजफ्फरपुर)- 7 दिसंबर से 20 दिसंबर 2022 तक।

ARO कटिहार की भर्ती रैली मुजफ्फरपुर में ही होगी जिसमें 12 जिले – कटिहार, माधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सहरसा, सुपौल, मुंगेर, बांका, भागलपुर, खगड़िया और बेगुसराय शामिल हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button