रेलवे में लेवल 2, 3, 4 और 5 के पदों पर निकली भर्ती, जानिये पूरी डिटेल

पश्चिमी रेलवे में लेवल 2, 3, 4 और 5 के पदों पर भर्ती निकाली गई है। ये भर्ती स्पोर्ट्स कोटे से की जाएगी। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट www.rrcwr.com पर 5 सितंबर 2022 से शुरू होंगे।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. पश्चिमी रेलवे में लेवल 2, 3, 4 और 5 के पदों पर भर्ती निकाली गई है। ये भर्ती स्पोर्ट्स कोटे से की जाएगी। कुल 21 वैकेंसी हैं। आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट www.rrcwr.com पर 5 सितंबर 2022 से शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन 4 अक्टूबर तक लिए जाएंगे। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन स्पोर्ट्स ट्रायल में प्रदर्शन, स्पोर्ट्स उपलब्धियां, शैक्षणिक योग्यता के आधार पर होगा।

लेवल 4 व 5 पद

लेवल 4 व 5 के पदों पर 5 वैकेंसी है । इसके लिए 25500-81100 / 29200- 92300 का वेतनमान होगा।
– किस खेल में कितन पद खाली
रेसलिंग (पुरुष) फ्री स्टाइल 61 Kg/65 kg/70 Kg/86 kg/92 kg- 1 पद
शूटिंग (M/W) एयर पिस्टल / स्पोर्ट्स पिस्टल/ राइफल शूटिंग 3 पद /राइफल शूटिंग प्रोन -1
कब्बडी – ऑलराउंडर – 01
हॉकी – 02

लेवल-2 और लेवल-3 – 16 पद
वेतमान – 19900-63200 /21700-69100
वेटलिफ्टिंग (M)- 81 Kg/89 Kg/96 Kg/102 Kg- 02 पद।
पावरलिफ्टिंग -(M) 66 Kg/105 Kg – 01 पद।
पावरलिफ्टिंग (W)- 63 Kg/+84 Kg 01 पद।
रेसलिंग (M)(Free Style)- 61 Kg/65 Kg/70 Kg/86 Kg/92 Kg- 01
शूटिंग (M/W) – 01
कब्बडी- पुरुष – 01
कब्बडी – महिला – 2
हॉकी पुरुष – 01
जिमनास्टिक पुरुष – 02
क्रिकेट पुरुष – 02
क्रिकेट महिला – 1
बॉल बैडमिंटन – 1

योग्यता

लेवल 4 व 5- कम से कम ग्रेजुएशन
लेवल 2 व 3- 12वीं पास।

आयु सीमा

कम से कम 18 साल से 25 वर्ष तक। आयु की गणना 01 जनवरी 2023 से होगी।

क्लर्क कम टाइपिस्ट पदों के लिए उम्मीदवार को 30 शब्द प्रति मिनट की गति से इंग्लिश टाइपिंग या 25 शब्द प्रति मिनट की गति से हिंदी टाइपिंग आनी चाहिए।

आवेदन फीस

जनरल व ओबीसी – 500 रुपये
एससी,एसटी, महिला, आर्थिक रुपये से पिछड़ा वर्ग – 250 रुपये

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button