Deepika Chikhaliya की शादी में बिना बुलाए पहुंच गए राजेश खन्ना, ये जबरदस्त है किस्सा
आज रामायण में सीता की भूमिका निभाकर मशहूर हुई एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया अपना जन्मदिन मना रही है, दीपिका चिखलिया ने करियर की शुरुआत में राजेश खन्ना के साथ फिल्म की थी
स्टार एक्सप्रेस/संवाददाता
मुंबई : आज रामायण में सीता की भूमिका निभाकर मशहूर हुई एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया अपना जन्मदिन मना रही है। आज उनके जन्मदिन पर आपको बताते है। उनसे जुड़ा वो किस्सा, जिसमे राजेश खन्ना दीपिका चिखलिया की शादी में बिना आमंत्रण पहुँच गए थे। दीपिका चिखलिया ने करियर की शुरुआत में राजेश खन्ना के साथ फिल्म की थी। हालांकि फिल्म के खत्म होते ही, ये दोनों स्टार अपनी-अपनी राह हो लिए। दीपिका उस क्त शॉक्ड हो गई थीं, जब बिना बुलाए राजेश खन्ना उनके रिसेप्शन पर आ धमके थे।
बॉलीवुड की शादियों में स्टार्स के इनविटेशन और गेस्ट लिस्ट में हमेशा से फैंस ने अपना इंट्रेस्ट दिखाया है। शादियों में इनविटेशन का मिलना या न मिलना भी एक मुद्दा बन जाता है। कॉफी विद करण शो में करण जौहर कई बार विक्की-कटरीना, प्रियंका चोपड़ा को वेडिंग में न बुलाए जाने का ताना दे चुके हैं। और ये नोकझोंक आज से नहीं कई बरसों से चली आ रही है। लेकिन क्या आपको पता है कि अपने वक्त में सबसे मंहगे व सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना एक शादी में गेट क्रैश कर पहुंचे थे।
क्या था मामला
दरअसल 21 नवंबर 1992 में जब दीपिका चिखलिया अपने पति हेमंत टोपिवाला संग विवाह के बंधन में बंध रही थीं। तो उसी समय सुपरस्टार राजेश खन्ना अचानक से उस शादी में आ धमके उन्होंने स्टेज पर जाकर दीपिका को बधाई भी दी तथा हेमंत को कान में यह कहकर अलविदा लिया कि इसका ख्याल रखना। इस वाकिये पर दीपिका ने बताया- हां, वो बहुत शॉक्ड मोमेंट हो गया था तो उसी वक्त सुपरस्टार राजेश खन्ना अचानक से उस शादी में आ धमके। उन्होंने स्टेज पर जाकर दीपिका को बधाई भी दी और हेमंत को कान में यह कहकर अलविदा लिया कि इसका ख्याल रखना।
इस वाकिये पर दीपिका बताती हैं- हां, वो काफी शॉक्ड मोमेंट हो गया था। दरअसल उस वक्त मेरी फिल्मों में कम और पॉलिटिक्स में सक्रियता बढ़ गई थी। मेरी शादी के रिसेप्शन में आडवाणी सर, बाला साहब ठाकरे और उस वक्त से चीफ मिनिस्टर जैसे कई पॉलिटिशियन शामिल हुए थे। मैंने बहुत ही लिमिटेड फिल्मी लोगों को शादी में बुलाया था।